healthplanet.net

Posted on

सर्दियों में रम पीने की सलाह दी जाती है, साथ ही कई सारे वादे भी इसे लेकर किए... पूरा पढ़ेंशरीर को रखता है गर्म- शराब आपके शरीर को गर्म रखती है। अगर बाहर ठंड है, तो रम की थोड़ी सी मात्रा आपको अंदर से गर्म महसूस करा सकती है। बर्फीले इलाके में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप जो सबसे अच्छी रम है उसे पी सकते हैं।

सर्दी-जुकाम की दवा बन सकती है शराब?
ब्रांडी और रम पीने से कुछ लोगों को सर्दी व खांसी से राहत मिल सकती है, लेकिन यह मेडिकली प्रूव्ड नहीं है. सर्दी से बचने के लिए शराब का सेवन करना घरेलू नुस्खा माना जा सकता है. जो लोग शराब नहीं पीते हैं, वे सर्दी से बचने के लिए अदरक और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा गर्म फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करने से सर्दी, जुकाम व खांसी में फायदा मिल सकता है.

जानें ब्रांडी और रम का घरेलू नुस्खाअगर कोई व्यक्ति सर्दी, खांसी से बचने के लिए शराब का सेवन करना चाहता है, तो इसकी मात्रा बहुत कम होनी चाहिए. एक चम्मच ब्रांडी या रम को शहद और नींबू के रस में मिलाकर पीने से आपको फायदा मिल सकता है. ऐसा दिन में तीन बार किया जा सकता है. अगर शहद या नींबू नहीं है, तो एक चम्मच रम या ब्रांडी को आधा कप गर्म पानी में डालकर पीया जा सकता है. सोने से पहले ऐसा करने से आपको ज्यादा राहत मिल सकती है. हालांकि ऐसा लंबे टाइम तक नहीं करना चाहिए वरना आपको शराब की लत लग सकती है.

सर्दी-खांसी से बचने के आसान तरीके

डॉक्टर के अनुसार सर्दी, जुकाम से बचने के लिए आप अपनी डाइट में नींबू और अदरक को जरूर शामिल कर लें. अदरक आपको इंस्टेंट राहत दिला सकता है. शहद का सेवन करना भी फायदेमंद होता है. आप अगर खाने-पीने में कुछ सावधानियां बरतें, तो सर्दी जुकाम से आसानी से बचाव कर सकते हैं. अगर परेशानी ज्यादा हो रही हो तो डॉक्टर से मिलकर दवा लेनी चाहिए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info