healthplanet.net

Posted on

​ब्‍लू बेबी सिंड्रोम के कारण

खून में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण स्किन का रंग नीला पड़ जाता है। दिल खून को फेफड़ों तक पंप करता है, यहां से खून को ऑक्‍सीजन मिलता है और फिर ऑक्‍सीजनयुक्‍त खून वापस दिल तक जाकर पूरे शरीर में पहुंचता है।

दिल, फेफडों या खून में कोई दिक्‍कत होने पर खून में ऑक्‍सीजन की कमी हो जाती है। इससे स्किन का रंग नीला पड़ने लगता है। खून में ऑक्‍सीजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि टेट्रालॉजी ऑफ फैलोट, मेथेमोग्‍लोबिनीमिया और अन्‍य हार्ट डिफेक्‍ट।

टेट्रालॉजी ऑफ फैलोट एक दुर्लभ कंजेनाइटल हार्ट डिफेक्‍ट है जिसमें फेफड़ों तक खून का प्रवाह कम हो जाता है और पूरे शरीर तक ऑक्‍सीजन युक्‍त खून नहीं पहुंच पाता है।

मेथेमोग्लोबिनेमिया, नाइट्रेट की पाॅइजनिंग की वजह से होता है। जब बच्‍चा दूध में कुएं के पानी या बेबी फूड में नाइट्रेट का सेवन कर ले, तो ऐसा हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info