healthplanet.net

Posted on

समस्याएं

अगर आप दवा की एक ख़ुराक लेना भूल जाते हैं, तो शायद इससे कोई नुक़सान न हो. बस, आप थोड़ा ‘बज़’ या ‘हाई’ महसूस करें.

लेकिन, आप अगर एक से ज़्यादा ख़ुराक लेना भूल जाते हैं, तो आपको सिरदर्द, मन मचलने, घबराहट, दिल की धड़कन के तेज़ होने जैसी परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है. यह आमतौर पर आख़िरी ख़ुराक लेने के 1.5 से 3 दिनों के बीच होता है, पर हो सकता है ऐसा पहले भी होने लगे. कुछ मामलों में, रिबाउंड हाइपरटेंशन जैसी समस्या भी हो सकती है.(1,2) इसका मतलब है कि आपके ब्लड प्रेशर के तुरंत उस स्तर तक पहुंचने का ख़तरा हो सकता है जो आपका इलाज शुरू करने से पहले था – या उससे भी ज़्यादा स्तर तक पहुंच सकता है! आम तौर पर ऐसा कम होता है, लेकिन इससे एनजाइना की परेशानी भी हो सकती है.

अगर आप एक से ज़्यादा गोलियां ले रहे हैं और आप उन सभी को लेना बंद कर देते हैं, तो ऊपर बताए गए लक्षण और भी गंभीर रूप ले सकते हैं. बीटा ब्लॉकर लेना बंद कर देने वाले लोगों में एनजाइना, दिल का दौरा या मौत हो जाने के मामले भी हुए हैं.(1)

वहीं दूसरी ओर, जो लोग दवा लेना बंद नहीं करते लेकिन वे कई ख़ुराक लेने में भूल कर जाते हैं, उन लोगों को ज़्यादा ख़तरा होता है. एक स्टडी से पता चला है कि वे हाइपरटेंशन से जुड़ी समस्याओं (ख़ासतौर पर हार्ट फ़ेल) के लिए ज़्यादा बार अस्पताल जाते हैं.(3) कुछ मामलों में उनमें से कुछ लोगों को मिनी स्ट्रोक और/या अंधा होने की तकलीफ़ों का सामना करना पड़ता है.

एक बार ख़ुराक लेना भूल जाने पर क्या करना चाहिए?

ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपको ये बात कब याद आती है. आम तौर पर, अगर आपको ये बात 10 घंटे के अंदर याद आती है, तो आप गोली ले लें और फिर अपने नियमित समय पर अगली गोली लेते रहें. हालांकि, अगर आपको ये बात दिन में बहुत देर बाद याद आती है, तो अगली खुराक अपने तय वक़्त पर लें. आप पिछली भूली हुई ख़ुराक की भरपाई करने के लिए दो गोलियां एक साथ न लें क्योंकि इससे आपका बल्ड प्रेशर ज़्यादा ही कम हो सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info