Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे: आयुर्वेदाचार्य से जानें गुड़ के साथ अजवाइन खाने से सेहत को मिलने वाले 8 लाभ
गुड़ और अजवाइन का सर्दियों में सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। यह पीरियड्स में होने वाले दर्द से लेकर सर्दी जुकाम को दूर कर सकता है।
सर्दियों में अजवाइन और गुड़ दोनों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। नियमित रूप से अगर आप गुड़ और अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियों से बच सकते हैं। सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुड़ और अजवाइन दोनों की तासीर गर्म होती है। अगर आप इसका सेवन एक साथ करते हैं, तो यह और भी गर्म हो सकती है। इन दोनों का मिश्रण सर्दियों में होने वाली परेशानियों से बचा सकता है। आयुर्वेद में इन दोनों के मिश्रण से कई तरह की औषधि का निर्माण किया जाता है। इससे पेट में होने वाली परेशानी से लेकर सर्दी-जुकाम को दूर कर सकते हैं।
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है। इससे गुर्दे में होने वाले दर्द, सर्दी, खांसी, अस्थमा, सीने में दर्द जैसी परेशानियों से राहत पाया जा सकता है। इसके अलावा मासिक धर्म की परेशानियों से भी राहत पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
1. पेट दर्द से दिलाए राहत
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अगर आप पेट दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो गुड़ और अजवाइन का सेवन करेँ। गुड़ और अजवाइन के सेवन से पेट दर्द की परेशानी दूर हो सकती है। खासतौर पर मासिक धर्म के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन से आप राहत पा सकते हैं। साथ ही गुड़ और अजवाइन का सेवन करने से पीरियड्स में अन्य परेशानी से राहत पाया जा सकता है। इसके लिए आप गुड़ और अजवाइन की चाय या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
2. जुकाम और बलगम से राहत
गुड़ और अजवाइन के सेवन से बलगम और जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए गुड़ और अजवाइन की चाय आपके लिए फायदेमंद है। जुकाम और बलगम को दूर करने के लिए दिन में दो बार गुड़ और अजवाइन की चाय पिएं। इससे काफी आराम मिलेगा।
3. कमर दर्द को करे दूर
कमर दर्द को दूर करने के लिए भी आप गुड़ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें और गुड़ का टुकड़ा डाल दें। आप चाहें, तो ऊपर से भी गुड़ खा सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण कमर के दर्द से आराम दिलाता है। साथ ही आपकी शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। इसके अलावा आप 100 -100 ग्राम अजवाइन का चूर्ण और गुड़ का बुरा लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को 4 से 7 ग्राम रोजाना सुबह शाम खाएं। इससे कमर दर्द से जल्द ही आराम मिल सकता है।
4. शारीरिक शक्ति बढ़ाने में असरदार
गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है। इसके लिए पीसी हुई अजवाइन और थोड़े से गुड़ मिलाएं। अब इसे 1 गिलास दूध के साथ खाएं। 10-15 दिनों तक इस मिश्रण का सेवन करने से आपकी शारीरिक शक्ति वापस आ सकती है।
5. बवासीर में दिलाए आराम
गुड़ और अजवाइन का मिश्रण बवासीर में होने वाली परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, दोनों की तासीर गर्म होती है। गर्म तासीर होने की वजह से यह मल त्यागने में होने वाली परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। अगर आप चाहे, तो दिन में 2 से 3 बार इसकी चाय या फिर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
6. खांसी को करे दूर
पुरानी से पुरानी खांसी की परेशानी को दूर करने में गुड़ और अजवाइन लाभकारी है। इसके लिए गुड़ और अजवाइन की चाय पिएं। सर्दियों में अगर आपको खांसी की परेशानी बनी रहती है, तो आप नियमित रूप से इसे अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
7. बच्चों की सर्दी-जुकाम करे दूर
सर्दियों में अगर आपके बच्चे के काफी ज्यादा सर्दी-जुकाम की परेशानी होती है, तो आप उन्हें गुड़ और अजवाइन की टॉफियां बनाकर दे सकते हैं। इसे कभी-कभी बच्चों को देने से बच्चे को सर्दी-जुकाम की परेशानी कम होगी।
8. अस्थमा रोगी के लिए फायदेमंद
गुड़ और अजवाइ का मिश्रण अस्थमा रोगियों के लिए भी लाभकारी है। इसका सेवन करने के लिए आप अजवाइन का पाऊडर और गुड़ बराबर मात्रा में मिला लें। अब इसे दिन में दो बार 4 से 5 ग्राम लें। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।
गुड़ और अजवाइन का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा इसका सेवन न करें। क्योंकि इसकी तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है। अगर आप गुड़ और अजवाइन का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी हो सकती है। जिसके कारण आपको मतली, उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
| --------------------------- | --------------------------- |