healthplanet.net

Posted on

ब्रेन हेमरेज का इलाज कैसे होता है?
एमआरआई या सीटी स्केन के आधार पर ब्रेन हेमरेज का निदान होता है। यदि स्थिति गंभीर है तो ब्रेन हेमरेज के इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। मस्तिष्क पर बन रहे दबाव को दूर करने के लिए ऑपरेशन किया जा सकता है। कई स्थितियों में खोपड़ी के हिस्से को हटाया भी जा सकता है। हालांकि यदि स्थिति गंभीर नहीं है तो डॉक्टर कुछ विशेष प्रकार की दवाएं दे सकते हैं। रोगियों को फिजिकल थेरपी, स्पीच थेरपी या आवश्यकतानुसार ऑक्यूपेशनल थेरपी दी जा सकती है।
ब्रेन हेमरेज से कैसे रहें सुरक्षित?
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ न्यूरोलॉजिकल सर्जन के अनुसार सभी लोगों को ब्रेन हेमरेज से बचाव के उपाय करने चाहिए। सिर को किसी भी तरह से चोट से बचाकर रखें। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। जिन लोगों को पहले ब्रेन हेमरेज या स्ट्रोक हो चुका है, उन्हें भविष्य में दूसरी बार भी इसका खतरा 25 फीसदी तक हो सकता है। जीवनशैली में बदलाव करना और खान-पान बेहतर रखना आवश्यक है। वहीं जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें रक्तचाप को कम करने के लिए आवश्यक उपाय करते रहने चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info