Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आप जानते हैं ये बीपी लो के घरेलू उपाय?
हाई ब्लड प्रेशर के बारे में बहुत बातें होती हैं और लोग इसके लक्षणों और प्रभावों से अक्सर वाकिफ होते हैं लेकिन लो ब्लड प्रेशर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वास्तव में यह दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोगों पर असर डालता है। बहुत बार लोगों को यह महसूस नहीं होता कि वे इससे पीड़ित हैं। यह हृदय, एंडोक्राइन या फिर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के साथ एक गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर मस्तिष्क में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के प्रवाह को रोक सकता है या कम कर सकता है और इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। आपको लो ब्लड प्रेशर होने की कई वजह हो सकती हैं।
क्या होता है लो ब्लड प्रेशर?
लो ब्लड प्रेशर को मेडिकल टर्म में हाइपोटेंशन कहते हैं। रक्तचाप की रीडिंग में दो संख्याएँ होती हैं। दोनों में से पहली और उच्चतर सिस्टोलिक दबाव की माप होती है। दूसरी संख्या डायस्टोलिक दबाव की होती है। ऑप्टीमल ब्लड प्रेशर 120/80 (सिस्टोलिक / डायस्टोलिक) से कम होता है। स्वस्थ लोगों में बिना किसी लक्षण के लो ब्लड प्रेशर आमतौर पर चिंता का विषय नहीं होता है और इसका इलाज करने की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन लो ब्लड प्रेशर एक अंडरलाइंग समस्या का संकेत हो सकता है, विशेष कर बुजुर्गों में। जिनमें यह हृदय, मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों में अपर्याप्त रक्त प्रवाह का कारण बन सकता है। बिना किसी लक्षण के क्रोनिक लो ब्लड प्रेशर कभी भी गंभीर नहीं होता। लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं तब हो सकती हैं जब रक्तचाप अचानक गिर जाए और मस्तिष्क पर्याप्त रक्त आपूर्ति से वंचित हो जाए। इससे चक्कर आना या सर में हल्कापन हो सकता है।
लो बी पी के घरेलू उपाय
आपने हाई ब्लड प्रेशर या हाइपर टेंशन के बारे में सुना होगा लेकिन लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही खतरनाक हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन हृदय, मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों में अपर्याप्त रक्त प्रवाह का कारण बन सकता है। रक्तचाप में अचानक गिरावट अक्सर तब होती है जब कोई व्यक्ति लेटने या बैठने की स्थिति से अचानक उठ जाता है। इसे पोस्टुरल हाइपो-टेंशन कहा जाता है और इससे चक्कर आ सकते हैं।अगर आपका डॉक्टर पुष्टि कर देता है कि आपका ब्लड प्रेशर कम है तो उसकी सलाह को मानें और अगर ज़रूरी हो तो इलाज शुरू करें। लो ब्लड प्रेशर के उपचार के लिए एक स्वस्थ लो ब्लड प्रेशर डाइट महत्वपूर्ण है। दरअसल आपका आहार आपके रक्तचाप को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो आइये नज़र डालते हैं लो ब्लड प्रेशर के घरेलू उपचार पर और देखते हैं कि ये इलाज कितना कारगर होता है।
1. थोड़ा थोड़ा बार–बार खाएं
लंबे लम्बे अंतराल से बचने के लिए दिन के प्रमुख भोजन के बीच में स्वस्थ स्नैक का सेवन करते रहें। दिन में कई बार थोड़ा थोड़ा खाने से रक्तचाप जो अचानक गिर सकता है उसको रोकने में मदद मिलती है। इसलिए यदि आप एक दिन में तीन बार भोजन कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि उन्हें एक दिन में पांच छोटे छोटे भागों में बांट दिया जाए। यह उन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है जिन्हें मधुमेह है।
2. पर्याप्त नमक लें
अधिक नमक खाना नुकसानदायक है लेकिन इस बीमारी में आपके शरीर को थोड़ी सी अधिक मात्रा में इसकी आवश्यकता होती है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार आपको दैनिक डाइट में फलों और सब्जियों से नैचुरली प्राप्त होने वाले नमक के अलावा एक चम्मच अतिरिक्त नमक खाना चाहिए। गर्मियों में यदि आप रोजाना कसरत करते हैं तो एक चुटकी नमक के साथ थोडा सा नीबू पानी अपने पास रखें। नमक इंस्टेंट पिक-मी-अप की तरह काम करता है। लेकिन आप ये सुनिश्चित करें कि आप बहुत अधिक मात्रा में नमक का सेवन नहीं कर रहे हैं वरना हाई ब्लड प्रेशर के साथ साथ वाटर रिटेंशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
3. अधिक तरल पदार्थ पिएं
हर दिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अपने लो ब्लड प्रेशर डाइट में नारियल पानी, बेल का शरबत और आम पन्ना जैसे ड्रिंक्स को शामिल करें। ये आपको शरीर में फ्लुइड्स को बनाए रखने के लिए आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करते हैं। डिहाइड्रेशन भी लो ब्लड प्रेशर का एक कारण है। अनार का रस पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। डिहाइड्रेशन से लड़ने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है पानी। इसलिए दिन के लिए पर्याप्त पानी साथ में रखना ना भूलें।
4. कैफीन मदद करता है
चाय या कॉफी जैसे कैफीनयुक्त ड्रिंक्स अस्थायी रूप से आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जब आपका रक्तचाप अचानक कम हो जाता है तो एक कप कॉफी या चाय आपके सर्कुलेशन को गति प्रदान कर सकती है। यह आपके ब्लड प्रेशर में कम देर के लिए ही सही लेकिन नाटकीय रूप से वृद्धि का कारण बनता है। हालांकि कोई नहीं जानता कि ऐसा क्यों होता है लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह आपके रक्तचाप को बेहतर बनाने में मदद करता है।
5. तुलसी के पत्ते
ये भी एक बहुत पुराना घरेलू उपचार है। बस हर सुबह पांच से छह तुलसी के पत्ते चबाएं। तुलसी के पत्तों में उच्च स्तर के पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी होते हैं जो आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह यूजेनॉल नामक एक एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा हुआ है जो रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।
6. बादाम का दूध
5 से 6 बादाम को रात भर भिगो कर रख दें। सुबह उन्हें छीलकर पेस्ट बना कर पानी में उबाल लें। अपने रक्तचाप को गिरने से रोकने के लिए इसे हर दिन पिएं। बादाम के दूध में कोई कोलेस्ट्रॉल या फैट नहीं होता है। वास्तव में यह ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे स्वस्थ फैट से भरपूर होता है। इस दूध को अपने लो ब्लड प्रेशर डाइट में शामिल करें। आप इसे अपने अनाज, स्मूदी आदि में भी मिला सकते हैं और बादाम के दूध का आनंद ले सकते हैं।
7. मुनक्का
आप कुछ मुनक़्कों को रात भर भिगो कर रखें और फिर इसे दूध के साथ उबाल कर सुबह खा लें। आप अपने नाश्ते में मुट्ठी भर भीगे हुए मुनक्के शामिल कर सकते हैं। यह रक्त को बढ़ाता है और बेहतर रक्त सर्कुलेशन में मदद करता है जिससे आपको रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए इन घरेलू चीज़ों को अपने घर में ज़रूर रखें।
| --------------------------- | --------------------------- |