Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाई ब्लड प्रेशर के ये 7 लक्षण हैं घातक
High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर एक लाइफस्टाइल डिज़िज़ है जिसके मरीज़ों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व भर में हाई बीपी के पीड़ितों की कुल संख्या 1.3 बिलियन है। हाई बीपी या हाइपरटेंशन (Hypertension) के मरीज़ों को कई बार यह समझ नहीं आता कि उनका ब्लड प्रेशर हाई है। इसी वजह से उनकी सेहत को काफी अधिक नुकसान हो सकता है।
रक्तचाप बढ़ने या ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं।हाई बीपी के कॉमन लक्षणों की बात की जाए तो इसमें बदन दर्द, सिर में दर्द, नजर धुंधली होना और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं। बता दें कि हाई बीपी या हाइपरटेंशन भारतीय आबादी में पायी जाने वाली सबसे कॉमन लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ में से एक हैं। एक नयी स्टडी के मुताबिक, भारत में 3 में से 1 व्यक्ति को हाई बीपी की समस्या देखी जाती है। हाई बीपी की बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन, दवाओं के सेवन और सावधानियां बरतने से हाई बीपी की स्थिति को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के ये लक्षण हैं घातक
एक्सपर्ट्स के अनुसार हाई बीपी के लक्षण (High Blood Pressure Symptoms) बहुत ही सामान्य समस्याओं के तौर पर दिखायी देते हैं। इसीलिए, लोग इन्हें मामूली समझकर इनकी तरफ ध्यान नहीं देते। लेकिन, इस समस्या के कुछ लक्षण ऐसे हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ करना घातक साबित हो सकता है। यहां पढ़ें हाई ब्लड प्रेशर के कुछ ऐसे ही लक्षणों (High BP symptoms in hindi) के बारे में जो बेहद गम्भीर हैं और इनके दिखने पर डॉक्टर से सम्पर्क करना ज़रूरी है।
गम्भीर सिरदर्द
आमतौर पर लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सिरदर्द महसूस होता ही है। घर-दफ्तर के काम, पेट से जुड़ी समस्याएं, नींद की कमी और तनाव जैसे कारणों से लोगों को सिरदर्द की समस्या होती है। लेकिन हाई बीपी के मरीज़ों को भी सिरदर्द होता ही है। जब ब्लड प्रेशर बहुत हाई हो जाता है तो गम्भीर या असहनीय सिरदर्द होने लगता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें और सही इलाज के लिए पूछें।
अत्यधिक थकान
जिन लोगों को हमेशा थकान या कमज़ोरी महसूस होती है उन्हें अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करनी चाहिए। क्योंकि अत्यधिक थकान ब्लड प्रेशर का एक गम्भीर लक्षण हो सकता है।
चेस्ट पेन
सीने में दर्द हाई बीपी का एक गम्भीर लक्षण माना जाता है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की स्थिति में आपको चेस्ट पेन महसूस हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
सांस लेने से जुड़ी समस्याएं
कोविड-19 का एक प्रमुख लक्षण होने के कारण सांस लेने से जुड़ी परेशानियोंको नज़रअंदाज ना करने की सलाह एक्सपर्ट्स देते रहे हैं। लेकिन, सांस लेने में दिक्कतें आना हाई बीपी का भी एक महत्वपूर्ण लक्षण होती हैं। यह एक गम्भीर लक्षण है बीपी की समस्या के आरंभ से ही दिखायी देने लगता है।
इर्रेग्यूलर हार्ट बीट
अनियमित धड़कन यानि दिल धड़कने की रफ्तार बदलना भी हाई बीपी का एक लक्षण है। अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
नज़र कमज़ोर होना
ब्लड प्रेशर अधिक होने पर आंखों की रोशनी भी कमज़ोर हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर आंखों के रेटिना से जुड़ी नसों को नुकसान पहुंचाता है। जिससे, दिखायी कम देने लगता है।
नाक से खून रिसना
यह हाई बीपी का एक अतिगम्भीर लक्षण है। इसीलिए जब हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को यह समस्या होती है तो उन्हें बिना देर किए डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |