healthplanet.net

Posted on

बाल बढ़ाने के लिए फूड्स | Foods For Hair Growth


अंडा


बालों को पर्याप्त प्रोटीन (Protein) देने के लिए आप अंडे खा सकते हैं. प्रोटीन से भरपूर अंडे डाइट में शामिल करने आसान भी हैं और बालों के लिए अच्छे भी. आप रोजाना नाश्ते में अंडे खा सकते हैं और चाहें तो शाम के वक्त भी अंडों का सेवन किया जा सकता है.

पालक


बालों के लिए पालक खाना इसलिए फायदेमंद है क्योंकि पालक आयरन से भरपूर होता है. शरीर में आयरन की कमी होने पर बाल झड़ने (Hair Fall) लगते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में भरपूर आयरन लें.

सूखे मेवे


बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सेवन करना अच्छा है. सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा पायी जाती है. आप चाहें तो स्नैक्स में अलसी के बीज भी खा सकते हैं.


खट्टे फल


विटामिन सी शरीर में आयरन सोखने में मदद करता है. इस चलते खानपान में खट्टे फल शामिल करना भी फायदेमंद होता है. साथ ही, स्कैल्प के लिए भी विटामिन सी अच्छे साबित होते हैं. संतरा और नींबू डाइट में शामिल करने के लिए अच्छे हैं.


गाजर


विटामिन ए से भरपूर गाजर हेयर ग्रोथ डाइट (Hair Growth Diet) में शामिल किया जा सकता है. विटामिन ए स्कैल्प को नेचुरल सीबम बनाने में मदद करता है और बालों की जड़ों को भी स्वस्थ रखता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info