healthplanet.net

Posted on

यदि आप अपने बालों को घना करने को लेकर सच में सीरियस हैं तो हमारे दिए गये उपायों को सही से फॉलो करें और फिर आपको ज्यादा से ज्यादा एक महीने में ही (Balo ko ghana karne ke liye kya karen) सफल परिणाम मिलने लग जाएंगे। इन उओयों को यदि आप सही से एक बार भी फॉलो कर लेंगे तो आपको अपने बालों की सघनता को देखकर स्वयं आश्चर्य होगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जाने।

1. दही को लगाएं बालों में

दही का उपयोग मुख्यतया गर्मियों के मौसम में भरपूर मात्रा में किया जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर को ठंडा रखने में सहायक होती है। ऐसे में इसी दही का उपयोग बालों को घना करने में भी किया जा सकता है। इसके लिए आप ताजा दही ले और उसे बालो पर इस तरह से लगाए कि वह सभी बालो पर सामान रूप से लगे।

साथ ही दही का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखे कि यह ज्यादा पतली ना हो क्योंकि ऐसा होने पर यह बालों पर टिकेगी नही और नीचे गिरने लगेगी।

इसलिए गाढ़ी दही का ही उपयोग करे और इससे बालों की हलके हाथों से मालिश करे। इसके बाद दही को यूँ ही बालों में लगे रहने दे और आधे घंटे बाद बालों को ठन्डे पानी से धो ले। इस प्रयोग को आप दोपहर के समय करेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इसे आपके सिर को भी ठंडक मिलेगी और बाल भी घने बनेंगे।

2. शिकाकाई का उपयोग (Balo ko ghana karne ka best oil)

बालों को घना बनाए रखने के लिए शिकाकाई का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। आपको बाजार से आसानी से शिकाकाई का पाउडर मिल जाएगा। इस पाउडर को आप पानी में भिगोकर बालों में लगाने का नियम बनाए। इसे आप सुबह नहाने से आधे घंटे पहले करे और फिर नहाते समय बालों को अच्छे से धो ले।

इस उपाय को आप सप्ताह में दो बार कर सकते हैं। इसके बाद आप दो सप्ताह के भीतर ही देखेंगे कि आपके बाल पहले की अपेक्षा ज्यादा घने हो गए है। साथ ही बालों को पोषण मिलने से वे पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत भी बनेंगे।

3. बालों में लगाए सेब का सिरका

हम सुबह से शाम तक घर तो रह नही सकते और ना जाने कितने कामो के लिए हमे घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में बालों में ना जाने कितना ही मेल जमा हो जाता है। साथ ही आजकल हवा में प्रदूषण इस कदर तक फैला हुआ है कि यह हमारे बालों के झड़ने का एक बहुत बड़ा कारण है। ऐसे में बाल घने होने की बजाए और झड़ने लगते है।

इससे बचने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल सेब के सिरके में कुछ इस तरह के गुण पाए जाते हैं जिनकी सहायता से आप अपने बालों में जमा मेल को निकाल सकते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। इसके लिए आप सेब के सिरके को ज्यादा मात्रा में भी बालों पर ना लगाए क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा आपके बालों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं।

4. जैतून का तेल (Balo ko ghana karne ka oil)

बालों में लगाने के लिए कई तरह के तेल बाज़ार में उपलब्ध हैं लेकिन उनमे से जैतून का तेल आपके बालों को घना बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा सहायक सिद्ध हो सकता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अपने बालों पर जैतून के तेल की मालिश करें और फिर सो जाए। ऐसा आप एक एक दिन छोड़कर करे।
उदाहरण के तौर पर आपने सोमवार की रात को बालों में जैतून के टेलक से मालिश की हैं तो अगली बार बुधवार की रात को मालिश करें। लगातार दो सप्ताह तक भी यदि आप बालों में जैतून के तेल से मालिश कर लेंगी तो इससे आपके बालों में सघनता आएगी।

5. आलू का रस भी है सहायक

आलू एक ऐसी चीज़ है जो हर घर में मुख्य तौर पर पाया जाता है। इसे हम ज्यादातर सभी सब्जियों में मिला सकते हैं और यह खाने से हम थकते भी नही। ऐसे में इस आलू के रस को निकाल कर यदि बालों पर मालिश की जाए तो यह उसको घना बनाने में भी बहुत बड़ा योगदान दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू में विटामिन की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो हमारे बालों को उचित पोषण प्रदान करती है।
इसलिए आप एक से दो आलू के रस को निकाल ले और फिर इसे बालों पर हलके हाथों से लगाए। आलू के रस को लगाकर बालों को कुछ समय के लिए ऐसे ही रहने दे। इसे लगाने के कम से कम आधे घनते बाद बालों को ठन्डे पानी से धो ले। कुछ ही दिनों में आपको इसका सफल परिणाम देखने को मिल जाएगा।

6. नींबू के रस का उपयोग

नींबू एक ऐसी चीज़ है जो खाने का स्वाद बढ़ता है तो किसी की बुरी नज़र से भी बचाता है। अब इसी नींबू का उपयोग आप अपने बालों को घना बनाने में भी कर सकते हैं और इसके लिए ज्यादा कुछ करने की भी आवश्यकता नही है। इसे बस आपको अपने नहाने की बाल्टी में मिलाना होगा और उस पानी से नहाना होगा।
इसके लिए आप सबसे पहले एक नींबू ले और उसके बीज को निकाल ले। अब इसे अपने नहाने की बाल्टी में अच्छे से निचोड़ ले। पूरा नींबू निचोड़ लेने के पश्चात उस पानी से नहा ले। ऐसा आप कम से कम दो सप्ताह तक करे और फिर देखिये परिणाम। इससे आपको एक साथ दो लाभ मिलेंगे, एक तो आपके बाल टूटने बंद हो जाएंगे और वे घने होंगे और दूसरा, आपको पसीना भी कम आएगा। तो हुए ना एक पंथ दो काज।

7. अंडा भी है बालों को घना करने में सहायक

कुछ घरों में अंडा लाने की मनाही होती है लेकिन यदि आप अपने घर में अंडा ला सकते हैं तो इससे बेहतर कोई ओर उपाय नही। इसके लिए आप दो कच्चे अंडे लेकर आये और उन्हें फोड़कर उनकी जर्दी निकाल ले। अब इसे अच्छे से फेंट ले ताकि यह सही से मिल जाए। अब इसे किसी ब्रश की सहायता से अपने बालों पर हेयर मास्क की तरह लगाए।

इस मास्क को कुछ देर के लिए बालों पर लगा रहने दे और आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो ले। इस उपाय को आप सप्ताह में दो बार करें। एक माह तक ऐसा करने से आपको अपने बालों में घनापन नज़र आने लगेगा।

8. चावल के पानी का इस्तेमाल

बालों को पोषण प्रदान करने में चावल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए आप एक मुट्ठी चावल को रात में पानी में भिगोने के लिए रख दे। सुबह इन चावल को इसी पानी में अच्छे से मसल ले। ध्यान रखें इन्हें अच्छे से मसलना है ताकि यह पानी में मिलकर एक पेस्ट तैयार कर ले।

अब जब आप नहाने जाए तब इस पेस्ट को अच्छे से बालों पर मले और करीब 5 से 10 मिनट तक इससे बालों की मालिश करे। इसके बाद आप बालों को ठन्डे पानी से धो ले। यादी सर्दी का मौसम हो तो आप गुनगुने पानी से बालों को धोये लेकिन ज्यादा गर्म पानी का उपयोग ना करें क्योंकि चावल की तासीर ठंडी होती है जो कि गर्म पानी के साथ आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।

9. हीना की पत्तियां बालों के लिए

बालों को घना बनाए रखने के लिए आप हीना की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके इस्तेमाल से आपके बाल ज्यादा से ज्यादा दो सप्ताह में ही घने होने लगेंगे। इसके लिए सबसे पहले आप हीना की कुछ पत्तियां ले आये। अब इन पत्तियों को दो गिलास पानी में उबालने के लिए छोड़ दे।
जब पानी आधा रह जाए तब इसे छान ले। अब इस पानी से धीरे-धीरे करके अपने बालों को धोये। ऐसा आप प्रतिदिन कर सकते हैं। लगभग दो सप्ताह तक हीना की पत्तियों के पानी को बालों पर लगाने से आपके बाल अत्यधिक मजबूत बन जाएंगे और साथ ही नए बाल भी आने लगेंगे।

10. चाय पत्ती का पानी

सुनने में यह थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन यह उपाय कई लोगों ने अपनाया हुआ है और उन्होंने अपने बालों में इसके अच्छे परिणाम भी देखे हैं। इसलिए हमने सोचा क्यों ना आपको भी इस उपाय से अवगत करवा दिया जाए। इसके लिए आपको दो चम्मच चाय पत्ती को एक गिलास पानी में उबालना हैं। जब पानी आधा रह जाए तब इसे छान लेना है।
अब इस चाय पत्ती के पानी को थोड़ा ठंडा होने दे। जब यह हल्का गुनगुना हो जाए तब इससे अपने बालों की मालिश करे। ऐसा करने से आपके बाल मुलायम भी होंगे और उनमे यदि कोई मेल जमा हुआ है तो वह भी आसानी से निकल जाएगा। साथ ही आपके बाल पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत भी बनेंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info