Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
तनाव दूर करने और मूड को बेहतर बनाने के लिए इन फूड्स को डाइट में करें शामिल -
हर्बल टी- ये तो सभी जानते हैं कि एक कप गर्म चाय आपको तुरंत शांत कर सकती है. हालांकि, रिपोर्टों से पता चलता है कि लैवेंडर, कैमोमाइल और मोचा चाय आपको रिलैक्स कर सकती हैं.
ओमेगा 3 फैटी एसिड- स्वस्थ्य के लिए फैटी एसिड फायदेमंद माना जाते हैं. ये हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. अध्ययनों के अनुसार, ओमेगा -3 एस डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं, इसलिए ट्यूना, सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछली को खाने से आपको तनाव से बचने में मदद मिलेगी.
दूध- सोने से पहले गर्म दूध पीने की सलाह तो हमेशा से ही दी गई है. क्योंकि इससे रात को नींद अच्छी आती है. गर्म दूध से शरीर को आराम भी मिलता है. अध्ययनों के अनुसार, कैल्शियम युक्त दूध और अन्य डेयरी फूड्स मांसपेशियों को आराम देने और मूड को स्थिर करने में मदद करते हैं. अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो आप दही और पनीर भी खा सकते हैं.
डार्क चॉकलेट – चॉकलेट काफी रिलैक्सिंग होती है. इसलिए इसे खाने से आपका मूड अच्छा हो सकता है. डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये आपके शरीर में तनाव को कम कर सकती हैं. लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है.
नट्स – नट्स आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं क्योंकि इनमें विटामिन, जिंक, मैग्नीशियम होता है. कहा जाता है कि विटामिन बी तनाव को कम करने में मदद करता है जबकि मैग्नीशियम बेहतर स्ट्रेस मैनेजमेंट बनाने में मदद करता है. अध्ययनों के अनुसार, बादाम, पिस्ता और अखरोट ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद कर सकते हैं.
अंडे- अंडे विटामिन, खनिज, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. ये सभी स्ट्रेस मैनेजमेंट में सहायता करते हैं. अंडे कोलाइन से भरपूर होते हैं. ये मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाते है. ये तनाव से बचाने में मदद करते है.
एवोकाडो- एवोकाडो को एक सुपर फूड भी बोला जाता है जो अध्ययन के अनुसार ओमेगा -3 फैटी एसिड, फाइटोकेमिकल्स, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है. एवोकाडो में पोटैशियम भी होता है. ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है.
फाइबर और रौगेज – अध्ययनों से पता चलता है कि फाइबर और रौगेज से भरपूर फूड्स पेट के लिए अच्छे होते हैं और तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं. न्यूट्रिशनल न्यूरोसाइंस के अनुसार, अधिक फाइबर आहार आपको डिप्रेशन, तनाव और एंग्जायटी से लड़ने में मदद कर सकता है. बीन्स, हरी मटर, जामुन, बादाम, पिस्ता, अलसी, तिल, और बहुत सारी सब्जियां, जैसे केल और ब्रोकली, फाइबर से भरपूर होती हैं. यहां तक के साबुत अनाज भी फाइबर से भरपूर होते हैं.
विटामिन सी के साथ खट्टे फल – अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन सी तनाव से राहत देने में सहायक होता है. संतरा, स्ट्रॉबेरी, अंगूर जैसे फल का सेवन करने से तनाव कम होने में मदद मिलती है.
बीज- पिछले कुछ वर्षों में अलसी, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज जैसे बीजों का इस्तेमाल काफी बढ़ा है. ये बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं. इससे डिप्रेशन, थकान और चिड़चिड़ापन कम करने में मदद मिलती है.
| --------------------------- | --------------------------- |