Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दिन में बार-बार शौच जाना हो सकता है इन बीमारियों का लक्षण, जानें इलाज और बचाव
What Causes Frequent Bowel Movement: दिन में 2-3 बार से ज्यादा शौच जाना आपके पाचन तंत्र और लिवर में खराबी का लक्षण हो सकता है। खानपान और जीवनशैली के हिसाब से हर व्यक्ति की शौच जाने की आदत अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आपने भी कई लोगों को देखा होगा जो दिन में सामान्य से ज्यादा बार शौच जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दिन में औसतन दो बार शौच जाना सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा बार शौच जाना शरीर में किसी बीमारी या पाचन तंत्र की खराबी का संकेत होता है। कई बार खानपान में बदलाव या लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण यह समस्या देखने को मिलती है, लेकिन फिर अपने आप ठीक भी हो जाती है। आइए जानते हैं दिन में 2-3 बार से ज्यादा शौच जाने का कारण क्या है और इस समस्या को कैसे दूर करें।
बार-बार शौच जाने का कारण- What Causes Frequent Bowel Movement in Hindi
बार-आर शौच जाने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय के मुताबिक मेडिकल की भाषा में इस समस्या को फ्रीक्वेंट बॉवेल मूवमेंट कहते हैं। हर व्यक्ति में इस समस्या के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। यह समस्या पाचन तंत्र के कमजोर होने और लिवर में खराबी के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा बड़ी आंत में किसी तरह का इन्फेक्शन या समस्या भी इसका कारण हो सकता है। बार-बार शौच जाना इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम का लक्षण भी हो सकता है। दिन में दो से तीन बार से ज्यादा शौच जाना इन समस्याओं का लक्षण हो सकता है-
आंत में सूजन या इन्फेक्शन की समस्या
हाइपरथायरायडिज्म के कारण
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या
सीलिएक रोग की वजह से
अल्सरेटिव कोलाइटिस के कारण
जीवाणु या विषाणुओं का संक्रमण
पित्ताशय की थैली की समस्या
एंटीबायोटिक दवाओं का बहुत ज्यादा उपयोग
अनहेल्दी और बहुत ज्यादा फैटी या मसालेदार भोजन की वजह से भी आपको बार-बार शौच जाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा हाई फाइबर फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करना भी इसका कारण माना जाता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाली समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। अगर आपको लंबे समय तक बार-आर शौच जाने की समस्या है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
बार बार शौच जाने से बचने घरेलू उपचार- Home Remedies For Frequent Bowel Movement
सामान्य से ज्यादा बार शौच जाने की समस्या में सबसे पहले आपको डॉक्टर की सलाह और परामर्श लेनी चाहिए। इसके अलावा इस समस्या से बचने के लिए आपको कैफीन और हाई फाइबर फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी होने से भी आपको बार-बार शौच जाना पड़ सकता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी है और इसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो जांच के बाद जरूरी इलाज लेना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |