Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मात्र 7 दिन में दाद, खाज, खुजली को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय
अगर दाद, खाज, खुजली की समस्या को समय पर ध्यान नहीं दिया जाए यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में हो जाता है और जल्दी ठीक होने का नाम ही नहीं लेता है.
इसलिए खासकर बरसात के मौसम में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.भींगे हुए कपडे पहनने से बचना चाहिए.
दाद, खाज, खुजली एक फंगल इंफेक्शन है जो सिर, पैर, गर्दन या किसी भी अंदरूनी भाग में कहीं भी हो सकता है. यह बहुत ही तेजी से फैलता है जिस जगह पर हुआ है उसके आसपास की जगह प्रभावित होने लगता है. इंफेक्शन ज्यादा बढ़ने पर शरीर में छोटी-छोटी फुंसियां भी देखने को मिलती है और उसमें पानी भरने लगती है. इसलिए इस समस्या का समय पर ही इलाज करना बहुत जरूरी है. अगर इस समस्या का इलाज सही समय पर न किया जाए तो यह गंभीर समस्या हो सकती है.
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से दाद, खाज, खुजली को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं इसका इस्तेमाल कर इस समस्या से आप छुटकारा पा सकते हैं.
दाद, खाज, खुजली दूर करने के घरेलू उपाय-
1 .टमाटर का रस और हल्दी-
टमाटर के रस में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को दाद वाली जगह पर लगाएं इससे आपको लाभ होगा.
2 .गेंदे के फूल-
गेंदे के फूल दाद, खाज, खुजली की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कई सारी एंटीफंगल और एंटी एलर्जी गुण होते हैं जो दाद, खाज और खुजली जैसी समस्या को जड़ से खत्म करने की शक्ति रखते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप गेंदे की पत्तियों को ले और पानी में डालकर उबालें. इसे उबालने के बाद ठंडा होने दें और शरीर में जहां खुजली हो उस जगह पर लगाकर अच्छे से साफ करें या गेंदे के फूल का रस निकालकर प्रभावित हिस्से पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से साफ कर लें. मात्र 7 दिन इसके नियमित इस्तेमाल से ही आपको दाद, खाज, खुजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.
3 .नारियल का तेल और कपूर-
नारियल का तेल और कपूर भी आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होगा. इससे पुराने से पुराना दाद भी ठीक किया जा सकता है. इसके लिए 10ml नारियल तेल में एक कपूर की टिकिया को पीसकर मिला दें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं.
4 .नीम की पत्ती का रस और दही-
नीम के पत्ते में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो दाद, खाज, खुजली, त्वचा संक्रमण की समस्या को दूर करते हैं. इस उपाय को करने के लिए नीम के पत्ते को पीसकर दही में मिला लीजिए और प्रभावित हिस्से पर लगाइए. इससे दाद की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है.
5 .नींबू का रस-
नींबू का रस भी इस समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए नींबू का रस निचोड़ और रूई की सहायता से प्रभावित हिस्से पर लगाएं. तीन- चार बार इस्तेमाल करने से ही छुटकारा मिल जाएगा. यदि आपके पूरे शरीर में यह समस्या है तो नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाकर भी नहा सकते हैं लाभ होगा.
| --------------------------- | --------------------------- |