healthplanet.net

Posted on

एक दिन में कितने संतरे खाना चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति रोज 4-5 संतरे खा रहे हैं, तो इससे शरीर में फाइबर की मात्रा कुछ ज्यादा हो जाएगी। इस कारण से पेट खराब होना, पेट में दर्द, पेट में सूजन और मतली जैसी शारीरिक परेशानी हो सकती है और वहीं विटामिन-सी के ज्यादा सेवन से सीने में जलन, उल्टी, नींद न आना और दिल का दौरा जैसे जोखिम भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को ज्यादा संतरे खाने के कारण उल्टी और सीने में जलन भी होती है।

किन लोगों को संतरा कम खाना चाहिए

जिन लोगों के शरीर में पोटेशियम के स्तर ज्यादा होता है, उन्हें संतरा खाने से पहले डायटिशियन से सलाह जरूर लेना चाहिए। संतरे में पोटेशियम का स्तर कम होता है, लेकिन अगर शरीर में पहले से ही बहुत अधिक पोटेशियम है, तो यह हाइपरकलेमिया नामक संभावित गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। आपको बता दें कि संतरे में एसिडिक गुण होते हैं और गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) से पीड़ित लोगों के पेट में जलन हो सकती है। जीईआरडी से प्रभावित लोगों को भी संतरा खाने से बचना चाहिए। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा दो संतरे ही खाना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info