healthplanet.net

Posted on

जुकाम के घरेलू उपाय |

गर्म चाय पिएं

गर्म चाय से यहां मतलब सिर्फ चाय ही नहीं है. अलग-अलग तरह की चाय का सेवन करें. हर्बल ग्रीन टी (Herbal Green Tea), तुलसी और अदरक का पानी या काली मिर्च, लौंग का गर्म पानी पीते रहें. इससे भी राहत मिलेगी.

भाप लें

भाप लेकर भी बहती नाक पर काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. सुबह और रात को सोने से पहले गर्म पानी की भाप लें. इससे बलगम तेजी से निकल जाता है और राहत मिलती है.

शहद और नींबू

ये एक आजमाया हुआ नुस्खा है. गुनगुने पानी में शहद (Honey) और एक बूंद नींबू डालकर पिएं. नींबू में मौजूद विटामिन सी इंफेक्शन कम करता है और शहद एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और संक्रमण से निजात दिलाता है.

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे रुमाल पर डाल लें. इस रुमाल को दिन भर सूंघते रहें. इस तेल में एंटीवायरस और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो जुकाम का संक्रमण कम करते हैं

खूब पानी पिएं

जब नाक बहे तब खूब पानी पिएं. सिर्फ पानी ही नहीं इसके अलावा भी जितने तरह के लिक्विड आप पी सकते हैं, उतनी ज्यादा लिक्विड डाइट (Diet) लें. पानी की कमी होने पर नाक में गाढ़ा और चिपचिपा मल जमा हो सकता है जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info