Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नसों में खिंचाव क्यों होता है? जानें इसे दूर करने के उपाय
Stretched Veins Causes: नसों में खिंचाव की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कई बीमारियों का संकेत हो सकती है, जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय।
Stretched Veins Causes And Remedies in Hindi: नसों में दर्द और खिंचाव को नजरअंदाज करना कई बार काफी तकलीफदेह होता है। नसों में खिंचाव की समस्या कई कारणों से हो सकती है। कई बार खेलकूद के दौरान चोट लगने या नसों पर ज्यादा दबाव पड़ने की वजह से नसों में खिंचाव की समस्या होती है। लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर बार नसों में खिंचाव और दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नसों में खिंचाव और दर्द के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कई मामलों में शरीर में कुछ विटामिन या पोषक तत्वों की कमी के कारण भी नसों में खिंचाव या दर्द की समस्या होने लगती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं नसों में खिंचाव के कारण और इस समस्या से बचने के घरेलू उपाय के बारे में।
नसों में खिंचाव के कारण-
नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या कई कारणों से हो सकती है। कुछ लोगों में यह समस्या खून के सही ढंग से सर्कुलेट न हो पाने की वजह से भी होती है। इसके अलावा नसों में दर्द और खिंचाव के कई अन्य कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि नसों में खिंचाव की वजह आपके शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और बी 12 की कमी भी हो सकती है। इसके अलावा कई समस्याएं जैसे साइटिका, कैंसर, स्ट्रोक आदि के कारण भी नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नसों में खिंचाव के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
शरीर में खून की सही आपूर्ति न हो पाना
नसों में ब्लॉकेज की वजह से
स्ट्रोक या हार्ट से जुड़ी परेशानी के कारण
नसों तक खून की सही आपूर्ति न होने की वजह से
मल्टीपल स्केलेरोसिस की समस्या के कारण
शरीर में विटामिन बी 12 और बी कॉम्प्लेक्स की कमी
रेडिएशनट थेरेपी या कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स के कारण
बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने की वजह से
चोट लगने के कारण
नसों में खिंचाव कैसे ठीक करें?- Home Remedies For Stretched Veins in Hindi
नसों में खिंचाव की समस्या कई लोगों में चोट लगने के कारण होती है। इस स्थिति में नसों और मांसपेशियों में सूजन भी हो सकती है। इस स्थिति में मरीज को डॉक्टर की सलाह लेकर सिंकाई करनी चाहिए और जरूरी इलाज लेना चाहिए। इसके अलावा नसों में खिंचाव के कारण अलग-अलग होते हैं। इन कारणों के हिसाब से डॉक्टर मरीजों का इलाज भी अलग-अलग तरह से करते हैं। नसों में खिंचाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं-
नसों में खिंचाव की समस्या में हल्दी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या में आप खाने में हल्दी का इस्तेमाल करें और इसके अलावा हल्दी को तेल में गर्म करके प्रभावित जगह पर बांध दें।
नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यूकेलिप्टस के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल से मालिश करने से आपको नसों में दर्द और खिंचाव में आराम मिलता है।
इसके अलावा अदरक और लैवेंडर के तेल को मिलाकर प्रभावित जगह की मालिश करने से आपको दर्द और सूजन से आराम मिलता है।
नसों में खिंचाव की समस्या कुछ लोगों में विटामिन की कमी के कारण भी होती है। इसलिए आपको खिंचाव और दर्द से छुटकारा पाने के लिए विटामिन बी 12 से युक्त फूड को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा नसों में खिंचाव की समस्या लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |