healthplanet.net

Posted on

इप्सम साल्ट और ग्लिसरीन की दो-दो चम्मच लेकर मिलाएं और प्रभावित जगह पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें. यह घरेलू उपचार दर्दनाक बवासीर को कम करने में मदद करता और तुरंत आराम मिल सकता है. इससे सूजन में भी आराम मिलता है.

दर्द से राहत पाने के उपाय

वार्म बाथ-
मेडिकल न्यूजटूडे के मुताबिक वार्म बाथ लेने से पाइल्स के दर्द से तुरंत राहत मिलती है. इसके लिए गर्म पानी को एक बाथ टब में रखें और उसके उपर बिना पानी को टच किए बैठ जाएं. इससे नसों की स्वेलिंग भी कम होती है और इरीटेशन या खुजलाहट से तुरंत आराम मिलता है.

नारियल का तेल-
नारियल का तेल कुदरती मॉइश्चर का काम करता है. इसे मलद्वार के पास लगाने से पाइल्स के दर्द से आराम मिलता है. पाइल्स की शिकायत होने पर नियमित रूप से नारियल के तेल को लगाएं. इससे प्रभावित जगह पर स्क्रैच नहीं होगा जिससे नसें फटने के कारण जो दर्द होता है, वह नहीं होगा.

ऐलोवेरा-
ऐलोवेरा तो पाइल्स के दर्द के लिए रामबाण है. बायोमेडिकल रिसर्च इंटरनेशनल के मुताबिक ऐलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जो घाव या सूजन को कम करने में बहुत मददगार है. यह पाइल्स की जगह मुलायम रखता है. ऐलोवेरा बवासीर के कारण होने वाली जलन, खुजली और सूजन से राहत दिला सकता है. पाइल्स से राहत पाने के लिए शुद्धता बहुत महत्वपूर्ण है. अगर प्रभावित जगह पर गंदगी पनपती है, तो इससे जोखिम कई गुना बढ़ जाता है.

आइस पैक-
जब भी पाइल्स का दर्द बहुत परेशान करें तो तुरंत राहत के लिए प्रभावित जगह पर आइस पैक लगाए. बैठने के दौरान या बवासीर के तेज होने पर आइस पैक लगाने से दर्द और अस्थायी रूप से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. आइस पैक को छोटे तौलिए में लपेटकर लगाएं. इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होगा. आइस पैक को 15 मिनट तक लगा रहने दें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info