healthplanet.net

Posted on

जानिये रोजाना कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिए?

वजन कम करने के लिए जानिये कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए!


जब भी वजन कम करने की बात आती है हर कोई यह सलाह देने लगता है कि अपनी डायट में से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करो जिससे कैलोरी की मात्रा कम हो जाए। जबकि यह तरीका सही नहीं है डब्लूएचओ, यूएस एफडीए (US FDA ) और एनआइएन (National Institute of Nutrition) ने एकगाइड लाइन जारी की है जिसमें बताया गया है कि आपको कितना प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट का सेवन करना चाहिए।

मुंबई स्थित डायटीशियन रीना बालिगा बताती हैं कि इस गाइडलाइन के अनुसार रोजाना के लिए ज़रूरी कैलोरी का 45-65% हिस्सा आपको कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर पुरुषों को रोजाना कम से कम 2000 कैलोरी चाहिए तो इस हिसाब से उन्हें 225-325 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन रोजाना करना चाहिए।

हालांकि कार्बोहाइड्रेट की सही मात्रा व्यक्ति विशेष पर निर्भर करती है जैसे कि अगर व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है तो उसके लिए ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अलग होगी। हम यहां आपको कार्बोहाइड्रेट के सेवन से जुड़ी जनरल गाइडलाइन बता रहे हैं जिससे आपको अंदाज़ा लग जायेगा कि रोजाना आपको कितनी मात्रा का सेवन करना है।

अगर आप शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं और रोजाना हाई इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज भी करते हैं तो आपको 3-6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट प्रति किलो वजन के हिसाब से सेवन करना चाहिए।

अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो रोजाना 50-100ग्राम कार्बोहाइड्रेट का ही सेवन करें। इसके लिए अपनी डायट में काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे कि गेंहू, रागी, ज्वार, बाजरा, बीन्स, आलू इत्यादि चीजों का सेवन बढ़ा दें।

शरीर के एक-एक अंग को खराब होने से बचाएंगे ये फल और सब्जियां, गर्मियां आने से पहले ही करें डाइट में शामिल
बोन कैंसर सर्जरी के बाद होती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत, एक्सपर्ट से जानिए कैसे रखें खुद का ख्याल
आम एलर्जी नहीं बल्कि हो सकती हैं ये गंभीर सांस की बीमारी, डॉक्टर ने बताया बदलते मौसम में क्यों होते हैं ये लक्षण
शरीर में नस दबने पर होता है असहनीय दर्द, घर पर इन आसान तरीकों से करें इलाज
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज का नहीं मिलता समय? गर्मियों की सुबह सिर्फ दस मिनट करें ये 5 योगासन
रोजाना 2 बासी रोटी खाने से दूर हो जाती हैं कई बीमारियां, जानिए बासी रोटी कब और कैसे खाएं?
दुबला-पतला होने से आपको भी लोग करते हैं नजरअंदाज तो रोजाना खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, 30 दिन में बनेगी बॉडी!
डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां पैदा कर सकता है मोटापा, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान और बचाव
दिल्ली में फैला एक और खतरनाक वायरस! सिर्फ 2 लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर से कराएं टेस्ट, जानें खतरा
टॉन्सिल्स की वजह से खाने-पीने में हो रही है परेशानी? आयुर्वेदाचार्य से जानिए इससे छुटकारा पाने के असरदार उपाय
स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए करें इन 2 योगासनों की प्रैक्टिस, स्लीपिंग डिसॉर्डर्स भी होगें कम
नवजात बच्चों में ये 5 तरह के जन्मदोष होते हैं बहुत ही आम! जानें कौन से दोष हो सकते हैं जन्म के बाद ठीक


अगर आप मोटापे से ग्रसित हैं तो रोजाना सिर्फ 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का ही सेवन करें। बेहतर होगा कि आप नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर अपना डाइट चार्ट बनवा लें जिससे वजन कम करने में आसानी हो।

अगर आपकी जीवनशैली काफी व्यस्त है और आप खुद को फिट रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में रोजाना सिर्फ 50-100 ग्राम कार्बोहाइड्रेट आपके लिए पर्याप्त है।

मिस रीना बताती हैं कि अगर आप वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले गाइडलाइन को फॉलो करें और उसी मात्रा में बाकि चीजों का भी सेवन करें। इस दौरान अपने वजन पर हमेशा नजर बनाये रखें और अगर आप हर हफ्ते लगभग आधा किलो से एक किलो वजन नहीं कम कर पा रहे हैं तो तब जाकर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें। हालांकि ऐसा करने से पहले एक बार किसी डायटीशियन से सलाह ज़रूर लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info