healthplanet.net

Posted on

शुगर लेवल कम होने के लक्षण

अगर शुगर बढ़ना चिंताजनक है, तो शुगर लेवल कम होना भी चिंता की बात है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शुगर लेवल को संतुलित रखना जरूरी है। हाई ब्लड शुगर अगर हेल्थ कंडीशन है तो लो ब्लड शुगर भी एक स्वास्थ्य स्थिति है। ऐसे में वक्त रहते शुगर लेवल कम होने के लक्षण के बारे में जानना जरूरी है। तो इस लेख में हम बताएँगे कि शुगर लेवल कम होने के लक्षण क्या है। साथ ही आप शुगर लेवल कम होने के कारण और लो ब्लड शुगर ट्रीटमेंट के बारे में भी पढ़ेंगे।
शुगर लेवल कम होना क्या है?

लो ब्लड शुगर एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है, जब ब्लड शुगर (ग्लूकोज) बहुत कम हो जाता है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) के नाम से भी जाना जाता है। इस समय ब्लड शुगर लेवल 70 mg/dL (3.9 mmol/L) से कम हो जाता है। ब्लड शुगर का 70 mg/dL (3.9 mmol/L) से कम होना नुकसानदायक हो सकता है।

नॉर्मल ब्लड शुगर – एक स्वस्थ युवा व्यक्ति का खाने से पहले नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL (5.0 से 7.2 mmol/L) तक होता है। खाने के 1-2 घंटे बाद 180 mg/dL (10 mmol/L) और सोने के समय 90 से 150 mg/dL (5.0 से 8.3 mmol/L) तक होता है।
लो ब्लड शुगर – जब ब्लड शुगर लेवल 70 mg/dL (3.9 mmol/L) से कम हो जाता है, तो इसे लो ब्लड शुगर माना जाता है।

शुगर लेवल कम होने के लक्षण

ब्लड शुगर कम होने के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग तरह से दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में लो ब्लड शुगर के सभी लक्षणों को जानना जरूरी है। तो लो शुगर के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं:
1.धुंधला दिखाई देना

ब्लड शुगर कम होने के लक्षण में धुंधला दिखाई देना शामिल है। दरअसल, ब्लड शुगर लेवल कम होने पर आँखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है, जिससे दिखाई देना कम हो सकता है और कुछ मामलों में पूरी तरह दिखाई देना बंद हो सकता है।
2.सिरदर्द होना या चक्कर आना

ब्लड शुगर कम होने पर कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे कि चक्कर आ सकता है। साथ ही ग्लूकोज़ की कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है।
3.घबराहट होना

ब्लड शुगर कम होने पर शरीर में हार्मोन लेवल असंतुलित हो सकता है, जिसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पढ़ सकता है। इससे घबराहट हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे पैनिक अटैक की भी समस्या हो सकती है।
4.ज्यादा पसीना आना

लो शुगर के लक्षण में ज्यादा पसीना आना भी शामिल है। ऐसा अधिकतर रात के समय हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड शुगर बहुत कम हो जाता है, तो शरीर अतिरिक्त एड्रेनालाईन (adrenaline-हॉर्मोन) का उत्पादन करता है, जिससे ज्यादा पसीना आता है।
5.दिल की धड़कन तेज़ होना

ब्लड शुगर लेवल कम होने पर दिल की धड़कन तेज हो सकती है। दरअसल, ब्लड शुगर एक निर्धारित मात्रा से कम होने लगता है, तो दिल तेजी से धड़कने लगता है।
6.ज्यादा भूख लगना

ब्लड शुगर कम होने के लक्षण में से एक ज्यादा भूख लगना भी है। जब शरीर में शुगर लेवल कम हो जाता है, तो अधिक भूख लग सकती है और शुगर युक्त आहार लेने की चाह भी अधिक हो सकती है।
लो ब्लड शुगर लेवल कम होने के कुछ अन्य लक्षण

लेख के इस भाग में हम शुगर कम होने के कुछ और भी लक्षण बता रहे हैं। तो कुछ अन्य शुगर लेवल कम होने के लक्षण इस प्रकार हैं

शुगर कम होने के लक्षण में थकान होना शामिल है
मूड में बदलाव होना या चिड़चिड़ापन
कंपकंपाना
सुस्त महसूस करना
नींद आना
त्वचा में सुन्नापन या झुनझुनी महसूस होना
कमजोरी महसूस होना
उलझन महसूस होना या एकाग्रता में कमी
रात में नींद में परेशानी होना या रात में जाग जाना

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info