Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय बता रहे हैं
बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए नीचे बताए गए घरेलु उपाय पेरेंट्स द्वारा अपनाएं जा सकते हैं-
1. इलायची (Cardamom)
इलायची पाचन के लिये रामबाण उपाय है। अगर आपके बच्चे को अपच,पेट फूलना या गैस जैसी परेशानी है तो इलायची इसे दूर करती है। इसके अलावा यह बच्चों में भूख भी बढ़ाने में मदद कराती है। आप इलायची को पीसकर उसे बच्चे के दूध मिलाकर पिलायें। इससे बच्चे की भूख बढ़ती है।
2. इमली (Tamarind)
इमली भी बच्चे में भूख बढ़ाने के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसमें भरपूर मात्रा में वातहारक और लैक्सटिव (laxative) गुण बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं। आप अपने बच्चे को इमली की पत्ती की चटनी बनाकर भी खाने में दे सकते हैं।
3. अदरक (Ginger)
हालांकि अदरक तो चाय का साथी है, पर अदरक भूख बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी, ग्लूकोज-सेंसिटाइजिंग, एंटी-हाइपरटेंसिव और स्टिमुलेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जठराग्नि) ट्रैक्ट पर प्रभावी रूप से काम करता है। बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए पेरेंट्स बच्चे के खाने में अदरक का इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने के लिए आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर बच्चे को खिलायें। इससे उसे बहुत तेजी से भूख लगेगी। इसका प्रयोग रोजाना खाना खाने से आधे घंटे पहले करें।
4. लीची(litchi)
लीची शरीर के पाचन को बेहतर करता है, जिससे भूख अपने आप बढ़ती है। ऐसे में बच्चे में भूख बढ़ने के लिये आप उन्हें लीची भी खिला सकते हैं।
5. छाछ (Buttermilk)
छाछ में काला नमक और जीरा मिलाकर बच्चों को पिलाने से उनकी पाचन समस्या कम होती है, और भूख भी बढ़ती है। रोजाना बच्चे को अगर छाछ पिलाएंगी, तो इससे भी उसे भूख लगेगी।
6. अजवाइन
अजवाइन एक रामबाण औषधि है, जिसका उपयोग गैस की समस्या को दूर करने के लिये किया जाता है। साथ ही साथ या भूख बढ़ाने में भी लाभदायक है। बेहतर डाइजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) के लिए अजवाइन का इस्तेमाल काफी समय किया जाता रहा है। गुनगुने पानी के साथ लेने से यह पाचन प्रणाली पर प्रभावी रूप से काम करता है। अजवाइन में पाए जाने वाले एंटी-फ्लैटुलेंस पाचन एंजाइमों के स्राव में भी सहायक होते हैं जो बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। भूख बढ़ाने के उपाय के रूप में माता-पिता बच्चे को अजवाइन का सेवन कराना चाहिए। इसके सेवन के लिये पानी में अजवाइन डालकर उबाल लें। उसके बाद पानी में हल्का सा काला नमक मिलाकर इस मिश्रण को बच्चों को पिला दें।
7. सौंफ (Fennel seeds)
सौंफ भूख बढ़ाने के लिए कारगर होती है और पाचन को भी दुरुस्त करने का काम करती है। नतीजतन, भूख बढ़ती है। बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए सौंफ का प्रयोग किया जा सकता है।
8. आंवला (Gooseberry)
आंवला एक सिट्रस फल है। यह विटामिन-सी और गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत रहती है। बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए दवा के रूप में आंवले के रस का उपयोग किया जा सकता है।
एक्सरसाइज (Exercise) है जरूरी
बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए और उनकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए बच्चों में व्यायाम करने की आदत डालें।
आशा करते हैं कि आपको बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए (Kids appetite) ऊपर बताए गए टिप्स और घरेलू उपाय पसंद आए होंगे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यह सारे घरेलू नुस्ख़े 5 वर्ष के ऊपर के बच्चों के लिए उपयोगी हैं। पाँच वर्ष से कम के बच्चों में भूख बढ़ाने के लिये (Kids appetite) किसी चिकित्सक या डॉक्टर का परामर्श लें। साथ ही अगर आपका इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव है, तो वो भी हमारे साथ शेयर करें।
अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगती है या वो ठीक से नहीं खाता है, तो ऐसी स्थिति में बच्चे को आवश्यक न्यूट्रिशन की पूर्ति नहीं हो पाती है। अगर आपका बच्चा भी खाना खाना नहीं चाहता है, तो ऐसी स्थिति में आप डॉक्टर से कंसल्ट करें। बच्चे को न्यूट्रिशन (Nutrition) की पूर्ति के लिए डॉक्टर सप्लिमेंट्स भी प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। बाजार में बच्चों के लिए सप्लिमेंट्स (Supplements for kids) आसानी से उपलब्ध भी हैं, लेकिन जिन सप्लिमेंट्स के सेवन की सलाह डॉक्टर दें वहीं बच्चों को दें। ऐसा करने से ओवरडोज से बचा जा सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |