healthplanet.net

Posted on

महिलाओं में बच्चेदानी खराब होने के लक्षण :-

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना-

अगर आपके पेट या कमर के निचले हिस्से में दर्द की समस्या रहती है और पीरियड्स के दौरान वो बढ़ जाती है, तो ऐसे में आप गर्भाशय यानि बच्चेदानी संबंधी समस्या से पीड़ित हो सकती हैं। क्योंकि जब भी बच्चेदानी की मासंपेशियों में खिंचाव आता है, तो उनमें असहनीय दर्द की अनुभूति होती है।

पेल्विस में तेज दर्द और सूजन होना-

अगर आपके पेल्विस यानि यूरिनरी के पास के हिस्से में तेज दर्द और सूजन की समस्या होना, बच्चेदानी में गांठ होने के बारे में बताती है। बच्चेदानी में गांठ होने पर आपको कंसीव करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

शरीरिक कमजोरी होना-

अगर आप कई दिनों से शारीरिक कमजोरी महसूस कर रही हैं, इसके अलावा कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत बनी रहती है, तो आप तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि ये बच्चेदनी में इंफेक्शन और गांठ होने का संकेत हो सकता है।

यूरिन करते समय दर्द और जलन होना-

अगर आपको अचानक से कई दिनों से यूरिन पास करते समय तेज दर्द और जलन महसूस होती है, तो ये बच्चेदानी में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info