healthplanet.net

Posted on

बच्चा रात में सोने में करे तंग तो अपनाएं ये उपाय तुरंत आएगी नींद :-

नियमित रुटीन फॉलो करें
बच्चों में जैसी आदत डालेंगे वे वैसे ही हो जाएंगे. आपको अपने बच्चे को सुलाने के लिए एक बेड टाइम फिक्स करें और उसे सख्ती से फॉलो भी करें. ऐसा करने से प्रतिदिन बच्चे को समय पर नींद आने लगेगी. इसके लिए आपको बेडरूम का माहौल भी उसके अनुकूल बनाना होगा.

फीड कराते हुए सुलाएं
बच्चों को रात में फीड कराते हुए सुलाने की कोशिश करें. बच्चे रात के समय दूध पीने के लिए जागते हैं इन्हें समय से फीड करा देंगी तो बच्चों को आसानी से नींद आ जाएगी. इससे बच्चे बिना जागे पूरी रात चैन की नींद सोएंगे.

कहानी या लोरी सुनाएं
बच्चों को सुलाने से पहले उनकी रुटीन मज़ेदार बनाएं. इसके लिए आप बच्चों को कहानी या लोरी सुनाएं. बच्चे लोरी और कहानी सुनते सुनते पता भी नहीं चलेगा कब सो गए.

शांत हो बेडरूम का माहौल
सोने से पहले ध्यान रहे कि बेडरूम का माहौल शांत रहे और बच्चे के अनुरूप रहे. क्योंकि बच्चों का मन बहुत चंचल होता है और थोड़े शोर में भी मन भटक जाता है.

बच्चों को रात में डर ना लगे इशके लिए उनके पास ही सोएं. बच्चों को सुलाने से पहले पेशाब कराना ना भूलें. इससे उनकी नींद बीच में नहीं टूटेगी. कोशिश करें रात में बच्चों को सुलाने से पहले उनकी मसाज करें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info