healthplanet.net

Posted on

अमेरिकन स्‍पीच लैंग्‍वेज एसोसिएशन के अनुसार तीन महीने की उम्र में बच्‍चे साउंड पर रिएक्‍ट करना शुरू कर देते हैं। माना जाता है कि गर्भ में ही भ्रूण छह से सातवें महीने में साउंड को पहचानने और रिएक्‍ट करने लगता है।

जन्‍म के बाद ही शिशु की सुनने की क्षमता का पूरा और सही विकास होता है।
​उम्र के हिसाब से सुनने की क्षमता

यू.एस नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑन डेफनेस और कम्‍यूनिकेशन डिसऑर्डर के अनुसार उम्र के साथ बच्‍चे की सुनने की क्षमता बेहतर होती चली जाती है।

जन्‍म से लेकर तीन महीने का शिशु तेज आवाज पर चौंकने लगता है। आपकी आवाज सुनने पर बच्‍चा शांत हो जाता है या मुस्‍कुराने लगता है। हर जरूरत पर बच्‍चा अलग आवाज निकालता है।
​चार से छह महीने में

इस उम्र में बच्‍चे जिस ओर से आवाज आ रही है, वहां पर आंखें मूव कर लेते हैं। बच्‍चा आवाज करने वाले खिलौनों पर ध्‍यान देने लगता है। आपकी आवाज की टोन में बदलाव पर रिस्‍पॉन्‍स करने लगता है। बच्‍चा गाने पर अटेंशन देना शुरू कर देता है।


​सात महीने से एक साल का बच्‍चा

जिस दिशा से आवाज आ रही है, बच्‍चा उसकी तरफ सिर घुमाकर देखने लगता है। अपना नाम सुनने पर रिस्‍पॉन्‍स करना शुरू कर देता है। उसे कप, ट्रक, जूस जैसे शब्‍दों की पहचान हो जाती है।

बच्‍चा कुछ समय के लिए गाने और कहानियां सुनने लगता है।
​कैसे पहचानें बच्‍चा साफ सुन रहा है या नहीं

जन्‍म के बाद बच्‍चे की सुनने की क्षमता को चेक करने के लिए कई टेस्‍ट किए जाते हैं। हालांकि, उम्र के साथ ही पता चलता है कि बच्‍चा कितना सुन पा रहा है। अगर डॉक्‍टर को कोई दिक्‍कत लगती है, तो डॉक्‍टर कुछ एडवांस टेस्‍ट करवाने की सलाह दे सकते हैं।

इस बात का ध्‍यान रखें कि बच्‍चा टेलिफोन या दरवाले की बेल की आवाज पर रिएक्‍ट नहीं करता है।


​कब करें चिंता

बच्‍चा अचानक आने वाली आवाजों पर चौंकने या डरने लगता है। अगर बच्‍चा तेज आवाज पर चौंक नहीं रहा है, 6 महीने के होने के बाद भी आवाज सुनकर रिएक्‍ट नहीं करता है या सिर नहीं घुमाता है, आपके सामने होने पर ही आपको देखता है और आवाज सुनने पर आपकी ओर नहीं देखता है या कुछ आवाज पर ही एलर्ट रहता है तो इसका मतलब है कि बच्‍चे को कोई प्रॉब्‍लम है।

ऐसे आपको इन सभी संकेतों के बारे में पीडियाट्रिशियन से बात करनी चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info