Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों में वजन बढ़ने के कारण :-
निम्नलिखित कारणों से बच्चों में मोटापे की समस्या (childhood obesity) हो सकती है. जैसे-
डायट (Weight gain causing diet): स्नैक्स, चाट, फास्ट फूड, स्ट्रीट फूड और हाई कैलोरी फूड का सेवन बच्चों में मोटापे (obesity in kids) का मुख्य कारण होता है. इसके अलावा, टॉफी, मिठाई व सॉफ्ट ड्रिंक्स के कारण भी बच्चों का वजन अत्यधिक होने लगता है. इसलिए, बच्चों की डायट पर काफी ध्यान देना चाहिए.
एक्सरसाइज की कमी: जो बच्चे खेलकूद में कम दिलचस्पी रखते हैं या फिर एक्सरसाइज नहीं करते हैं, वो पर्याप्त मात्रा में कैलोरी नहीं घटा पाते हैं. दिनभर बेड या सोफे पर पड़े रहकर मोबाइल चलाते रहना, टीवी देखना और खाना-पीना बच्चों में मोटापे का कारण बनता है.
पारिवारिक कारण: अगर बच्चे के माता-पिता या परिवार में लोगों को मोटापे की समस्या है, तो बच्चे का वजन बढ़ने का खतरा भी अधिक होगा. इसके पीछे पहला कारण आनुवांशिक होता है और दूसरा कारण यह है कि जिन बच्चों के घर में मोटापे से ग्रसित लोग हैं, वहां खराब जीवनशैली और हाई-कैलोरी फूड (high calorie foods) की मौजूदगी जरूर होगी. जिसके कारण बच्चों भी उसी जीवनशैली व फूड का शिकार हो सकते हैं.
मनोवैज्ञानिक कारण: कुछ बच्चों का वजन बढ़ने के पीछे तनाव जैसे मनोवैज्ञानिक कारण भी होते हैं. यह तनाव व्यक्तिगत हो सकता है या माता-पिता या परिवार से आ सकता है. तनाव के कारण कुछ बच्चों के अत्यधिक खाने या जीवनशैली खराब होने का खतरा रहता है.
दवाओं या हॉर्मोनल बदलाव: कई बार कुछ दवाओं के सेवन से भी बच्चों का वजन बढ़ सकता है. इसके साथ ही शरीर में हॉर्मोनल चेंज भी वेट गेन के जिम्मेदार हो सकते हैं. अगर किसी दवा को लंबे समय तक खाने या बिना किसी कारण बच्चे का वजन बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
| --------------------------- | --------------------------- |