healthplanet.net

Posted on

महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाती हैं ये 5 चीजें, आज से ही शुरू कर दें सेवन-

1 हरी पत्तेदार सब्जियां-

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से प्रजनन अंग स्वस्थ बनते हैं। हरी सब्जियों में मौजूद आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट महिला को कंसीव करने में मदद करता है।

2 सूखे मेवे-

जल्दी कंसीव करने के लिए सूखे मेवों को डाइट में शामिल करना मददगार होता है। इनमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

3 फल-

फलों का नियमित रूप से सेवन भी फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने में मददगार होता है। संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और किवी फ्रूट जैसे फलों का रोजाना सेवन करें। इनमें मौजूद विटामिन सी जल्दी कंसीव करने में मदद करता है।

4 रेशा युक्त आहार-

अपने भोजन में रेशा युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, गेहूं की रोटियां, ब्राउन राइस और बींस को जरूर शामिल करें। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ फर्टिलिटी को भी बेहतर बनाता है।

5 दूध पिएं -

दूध में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अधिक मात्रा होती है। दूध में मौजूद प्रोटीन की मदद से फर्टिलिटी हॉर्मोन जल्दी बनने में मदद मिलती है। माना जाता है कि हाई फैट डेयरी प्रोडक्‍ट फर्टिलिटी की उम्मींद ज्यादा बढ़ा देते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info