Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
डायबिटीज में काले चने खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, ब्लड शुगर और वजन रहेगा कंट्रोल
Chickpea Benefits For Diabetes in Hindi: डायबिटीज से आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल, डाइट और तनाव डायबिटीज के मुख्य कारण माने जाते हैं। डायबिटीज में रोगी के शरीर में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है, इससे ब्लड में शुगर लेवल बढ़ (High Blood Sugar) जाता है। डायबिटीज रोगियों को शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए खास डाइट प्लान फॉलो करने की जरूरत होती है। अधिक शुगर और हाई जीआई स्कोर वाले फूड्स से डायबिटीज रोगियों को परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अकसर डायबिटीज पेशेंट्स के मन में सवाल रहता है, कि वे क्या खा सकते हैं और क्या नहीं? इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं- डायबिटीज रोगी चना खा सकते हैं या नहीं?
डायबिटीज में चने खा सकते हैं? (Is Black Chana Good for Diabetes)
काले चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यहां तक कि डायबिटीज रोगियों के लिए भी चने काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, चने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो काले चने को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।
डायबिटीज में चने खाने के फायदे (Chickpea Benefits For Diabetes in Hindi)
1. काले चने में फाइबर अधिक होता है। 100 ग्राम चने में करीब 17 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है। हाई फाइबर फूड ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।
2. चने में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। ये दोनों फाइबर मिलकर ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।
3. चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिर्फ 28 होता है, इसलिए भी इसे डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी माना गया है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है।
4. चना न सिर्फ मधुमेह, बल्कि इससे होने वाली समस्याओं जैसे कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकता है।
5. मोटापा डायबिटीज रोगियों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। लेकिन आप नियमित रूप से अंकुरित चने खाकर अपना वजन कंट्रोल में रख सकते हैं।
डायबिटीज में चने खाने के तरीके (How to Eat Chickpea in Diabetes)
चने को आप किसी भी तरीके से खा सकते हैं। चने न सिर्फ पौष्टिक, बल्कि स्वाद में भी काफी अच्छे होते हैं। डायबिटीज रोगी इन तरीकों से चने खा सकते हैं-
1. चने की चाट
डायबिटीज रोगी चने की चाट खा सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर, प्याज, खीरा और हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें उबले हुए चने मिलाएं और नींबू निचोड़कर खा लें।
2. रोस्टेड चने
आप चाहें तो रोस्टेड चने भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप चने को पैन में रोस्ट कर सकते हैं। इसके बाद इसमें नमक, नींबू का रस डालकर खा सकते हैं।
3. अंकुरित चने
डायबिटीज में आप अंकुरित चने भी खा सकते हैं। इसके लिए आप कुछ चने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। फिर इन्हें एक कपड़े पर अंकुरित होने के लिए बांध दें। इसके बाद आप इनका सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज में चने खाने का सही समय (Best Time to Eat Chickpea in Diabetes)
डायबिटीज रोगियों के लिए चने खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। शुगर रोगी नाश्ते में चने का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज रोगियों को नाश्ता कभी स्किप नहीं करना चाहिए।
अगर आपको डायबिटीज है, तो आप भी चने को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त फाइबर और प्रोटीन मिलेगा। साथ ही ब्लड शुगर लेवल और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। आप चने को नाश्ते में किसी भी तरह से खा सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |