healthplanet.net

Posted on

बेडसोर (दबाव अल्सर) का इलाज – Treatment for Bed Sores in Hindi

मेडिकल रूप से बेडसोर का इलाज नीचे बताए गए तरीकों से किया जा सकता है (4) :

डिब्राइडमेंट (Debridement) – इस प्रक्रिया में घाव से डैमेज टिश्यू को हटाया जाता है। यह सर्जरी या मशीन की मदद से किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। डिब्राइडमेंट की प्रक्रिया पानी की तेज धार (High Pressure Water Jets), अल्ट्रासाउंड या लेजर की मदद से भी की जा सकती है।

घाव की ड्रेसिंग – इस प्रक्रिया में बेडसोर के कारण हुए घाव पर उसके चरण के अनुसार ड्रेसिंग की जाती है। अगर घाव संक्रमित और ताजा है, तो बार बार ड्रेसिंग करने की जरूरत पड़ती है। कई बार हर तीन से चार घंटों में ड्रेसिंग की जाती है। वहीं, अगर घाव सूखा है और भर रहा है, तो हर रोज ड्रेसिंग न करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से, ड्रेसिंग की बैंडेज के साथ नए स्वस्थ सेल्स त्वचा से निकल सकते हैं। बेडसोर के अनुसार, ड्रेसिंग भी कई तरह की हो सकती हैं, जैसे –

हाइड्रोकार्बन ड्रेसिंग – यह नए सेल्स को बढ़ने में मदद करती है और प्रभावित क्षेत्र के आस पास की स्वस्थ त्वचा को सूखा रखने में मदद करती है।
एलजीनेट ड्रेसिंग – यह ड्रेसिंग सोडियम और कैल्शियम से समृद्ध सीवीड (Seaweed) से की जाती है। ये घाव को जल्दी भरने में मदद करती है। इसके अलावा, शहद से बनी एलजीनेट ड्रेसिंग दबाव अल्सर के घाव को जड़ से खत्म करने का काम कर सकती है।
नैनो सिल्वर ड्रेसिंग – इस प्रकार की ड्रेसिंग में चांदी के एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो अल्सर को साफ करने में मदद करते हैं।
क्रीम और मलहम – त्वचा के टिश्यू को नुकसान से बचाने और घाव को जल्दी भरने में मदद करने के लिए अक्सर मेडिकल क्रीम एवं मलहम का उपयोग किया जाता है।

एंटीबायोटिक दवाइयां – सभी तरह के बेडसोर में एंटीबायोटिक दवाइयां देने की जरूरत नहीं पड़ती। ये सिर्फ उन मामलों में दी जाती हैं, जहां दबाव अल्सर संक्रमित हो जाता है। एंटीबायोटिक दवाइयां संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करती हैं। एंटीबायोटिक गोलियों के अलावा, घाव से बैक्टीरिया हटाने के लिए इन पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाने की सलाह भी दी जा सकती है।

सर्जरी – कुछ मामलों में चरण 3 और चरण 4 के बेडसोर के घाव भर नही पाते। इन मामलों में डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह दे सकते हैं। इन सर्जरी में अक्सर घाव के दोनों सिरों को आपस में सिलकर घाव को बंद किया जाता है। बेडसोर के अनुसार डॉक्टर अलग-अलग तरह की सर्जरी करने की सलाह दे सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info