healthplanet.net

Posted on

प्रेग्नेंसी वेट पहले या शुरुआती गर्भावस्था बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) पर निर्भर करता है। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन और नेशनल रिसर्च काउंसिल के अनुसार गर्भावस्था में वजन बढ़ाने के बारे में बताया है। अगर बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से कम यानी की अंडरवेट बीएमआई है तो वेट गेन 13 से 18 किलो होना चाहिए।


गर्भावस्था के दौरान कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर अपने वजन को बढ़ा सकती हैं, तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय-

हेल्दी फैट्स का करें सेवन-

महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फैट्स जोड़ने चाहिए। उदाहरण के तौर पर जैसे- काजू, बादाम, अखरोट, फैटी फिश, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल आदि चीजों के अंदर फैट मौजूद होता है जो महिलाओं के वजन को बढ़ाने में उपयोगी है। ध्यान रहें कि ज्यादा कैलोरी और ज्यादा फैट एक साथ वजन को बढ़ा सकते हैं ऐसे में सही मात्रा के लिए डाइटीशियन की मदद लें।

दूध, अंडा, दही और टोफू-
इन सभी चीजों में उच्‍च मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान पर्याप्‍त प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है। इस समय आप जो भी प्रोटीन लेती हैं, वो सारा बच्‍चे के विकास में लग जाता है।

पीयें हेल्दी ड्रिंक्स-
गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पीनी चाहिए जिससे उनका वजन संतुलित रहेगा। इन ड्रिंक्स में संतरे का जूस, गाजर का जूस या पपीते के जूस आदि शामिल हैं। इन ड्रिंक्स के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही यह जूस कैरोटीन के भी मुख्य स्रोतों में से हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी डाइट में इन जूस को जोड़कर सकारात्मक रूप से वजन को बढ़ा सकते हैं।

थोड़े- थोड़े समय में कुछ खाएं-
गर्भावस्था के दौरान हमें किस समय क्या खाना है इसका ध्यान रखना चाहिए। यह हमारे वजन को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसीलिए एक ही समय में ज्यादा मात्रा में भोजन करने से अच्छा है कि महिलाएं दिन में चार से पांच बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करें। ऐसा करने से न केवल मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है बल्कि वजन को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

उच्‍च कैलोरी वाली चीजें खाएं-
इस दौरान मां को जैसे उच्‍च कैलोरी वाली चीजें खानी चाहिए। जैसे अंकुरित अनाज, बीन्स आदि चीजें लेते रहें।

रिच प्रोटीन फूड्स को डाइट में करें शामिल-
रिच प्रोटीन फूड्स महिलाओं में सकारात्मक रूप से वजन बढ़ाने में उपयोगी है। उदाहरण के तौर पर महिलाएं अपनी डाइट में मूंगफली, बींस, राजमा, दाल, पनीर, सोयाबींस, ब्रोकली, चिया सीड्स आदि को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं, लेकिन इसके सेवन से पहले भी मात्रा की जानकारी डाइटीशियन से ले लें।

गर्भावस्‍था में कितना होना चाहिए वजन-
वजन कम होना यानी अंडरवेट और गर्भावस्‍था का मेल सही नहीं है। कंसीव करने से पहले महिला का कम से कम 45 कि.ग्रा वजन होना सही है। इससे कम वजन को प्रेग्‍नेंसी के लिए अंडरवेट कहा जाता है। जिन महिलाओं का 45 कि.ग्रा से कम वजन है उन्‍हें गर्भवती होने से पहले 12 सा 18 कि.ग्रा वजन बढ़ा लेना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info