Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
डिलीवरी के बाद लटक गया है पेट, तो इस तरह आएं वापस शेप में :-
घटाना है टमी फैट तो अपनाएं ये उपाय
आलस छोड़ें - आप को अपना आलस छोड़ना पड़ेगा। आप को एक्सरसाइज (exercise) करने की आवश्यकता नहीं है। आप पैदल चलना शुरू करें। पहले दिन थोड़ा चलें। फिर जैसे जैसे दिन बीते - इसे थोड़ा और बढ़ाते जाएँ। ऑपरेशन के पहले 6 सप्ताह बस यूँही घूमते रहें। आप का जोर केवल इस बात पर हो कि आप को अपना आलस छोड़ना है और पैदल चलने की आदत विकसित करनी है। अगर आप को इस वजह से कहीं दर्द का आभास हो या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो इसे कुछ दिनों के लिए रोक दें। कुछ दिनों के बाद फिर से शुरू करें। कुछ महीनो के बाद से आप पेट अंदर करने के लिए स्विमिंग, जोगिंग, योगा और एरोबिक्स जैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं।
पानी भरपूर पिए - प्रेगनेंसी की वजह से जो शारीरिक वजन बढ़ता है, उसकी मुख्या वजह है शरीर में वसा का एकत्रित (accumulate) होना। पानी एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो शरीर में जमी फालतू चर्बी को आसानी से खत्म कर देता है। शिशु के जन्म के बाद माँ को दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी हर दिन पीना चाहिए। आप के शरीर में पेट और हिप्स कमर में जमी चर्बी सबसे ज्यादा ज़िद्दी होती है। इसे हटाना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन पानी इसे आसानी से कम कर सकता है।
भरपूर नींद लें - गर्भावस्था के बाद एक साथ 7-8 घंटे लगातार सोना संभव नहीं रहता है क्योँकि आप को बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता है। बच्चे को हर थोड़ी-थोड़ी देर पर स्तनपान करने की आवश्यकता है क्योँकि उसका पेट छोटा है। इस वजह से शिशु के जन्म के बाद माँ का पूरी नींद सो पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन नींद नहीं पूरी न हो पाने की वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म बुरी तरह बिगड़ जाता है। इस वजह से शरीर में मोटापा बहुत तेज़ी से बढ़ता है। आप को अपनी नींद पूरी करने के लिए जब जब मौका मिले सो लेना चाहिए।
शिशु को स्तनपान कराती रहें - शिशु को स्तनपान करने से आपकी काया बिगड़ती नहीं, बल्कि बनती है। ये मत सोचिये की स्तनपान कराने से आप के स्तन लटक जायेंगे या उनका आकार बिगड़ जाएगा। जो होना है वो होगा, चाहे आप स्तनपान कराएं या नहीं। स्तनपान कराने से आप का वजन कम होता है और पेट अंदर जाता है। स्तनपान करने के लिए एक माँ को 500 calorie की आवश्यकता पड़ती है। जब तक आप अपने बच्चे को स्तनपान करा रही होती हैं, तब तक आप हर दिन करीब 600-800 calorie बर्न कर रही होती हैं।
आहार में करें बदलाव - जैसे ही आप अपने बच्चे को स्तनपान करना बंद करें, आप को अपने आहार में जरुरी बदलाव लाने की आवश्यकता है। जब आप स्तनपान करना बंद करती हैं तो आप को कम कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है। यानी की आपको अपने आहार में कटौती करनी चाहिए। साथ ही आप को अपनी एक्सरसाइज भी बढ़ानी चाहिए।
तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें - माँ बनना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। लेकिन इसके साथ ढेरों जिम्मेदारियां भी आती हैं। बच्चे की देखभाल और उससे सम्बंधित ढेरों काम आप को आसानी से तनाव में डाल सकता है। मानसिक तनाव आप के पेट कम करने के प्रयास को कम कर सकता है। इसीलिए जितना हो सके तनाव मुक्त रहें। तनाव से बचने के लिए आप बच्चे से सम्बंधित कुछ काम अपने पति के साथ बाँट सकती हैं। इससे आप को थोड़ा समय आराम करने के लिए मिल जायेगा।
इस तरह की हो डायट
आप अपना आहार नियमित रूप से लें
खाना छोड़ना या उपवास करना आप के पेट कम करने के प्रयास में मदद नहीं करेगा
तीन टाइम भर पेट खाना खाने की बजाय , आप इसे छह छोटे टुकड़ों में बाँट कर दिन में छह अलग-अलग समय पर खाना खाएं।
मिठाई, मीठे आहार और जंक फ़ूड से दूर रहें
अपने आहार में फल और हरी सब्जियों को सम्मलित करें
ज्यादा कैलोरी वाले आहार कम खाएं और उनके बदले ऐसे आहारों का चुनाव करें जिसमें कैलोरी कम हो
आपका आहार ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हों
प्रेगनेंसी के बाद भूख बहुत लगती है, इसीलिए उससे बचने के लिए भोजन से आधा घंटे पहले एक गिलास पानी पी लें।
| --------------------------- | --------------------------- |