healthplanet.net

Posted on

पैर में दर्द का कारण

पैरों में दर्द होना वैसे तो आम बात है परंतु अगर यह दर्द लंबे समय तक रहता है तो यह चिंता की बात है । आज पैरों में दर्द होना एक आम समस्या बन गई है । पहले पैरों में दर्द होने का मुख्य कारण बढ़ती उम्र थी, लेकिन अब यह दर्द जवान लोगों और बच्चों में भी दिख रहा है । यूं तो पैरों में दर्द होने के कईं कारण हो सकते हैं परंतु कुछ कारण ऐसे हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए और यदि लक्षण दिखें तो उनकी पहचान करें और फौरन किसी डॉक्टर को दिखाएं ।
क्या हैं कारण

यूं तो पैरों में दर्द होने के कईं कारण हो सकते हैं लेकिन अगर दर्द गंभीर या लंबे समय तक है तो उसके कुछ मुख्य कारण हैं -

• मांसपेशियों में खिंचाव

कभी-कभी एक्सरसाइज करने , दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने या किसी काम को करते-करते मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है और यही खिंचाव अगर जल्दी ठीक न किया जाए तो जीवनभर का दर्द बन जाता है । इसलिए यदि मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो तो फौरन डॉक्टर से कंसल्ट करें ।

• टिश्यू की कमज़ोरी

यदि घुटनों से लेकर पैर के निचले हिस्से के किसी टिश्यू पर किसी प्रकार का वजन या भार पड़ता है तो टिश्यू के कमज़ोर हो जाने की संभावना बनी रहती है और फिर पैरों में सूजन आने लगती है जो धीरे-धीरे पैरों में दर्द का अनुभव करवाती हैं ।

• जूते-सैंडल सही चुनें

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका की रिसर्च ऐजेंसी द्वारा किए एक सर्वे में यह बात निकलकर आयी है कि आज पैरों में दर्द होने का एक अहम कारण जूते और सैंडल का सही तरीके से चयन न करना है । लोग फैशन के चक्कर में ऐसे जूते और सैंडल पहन लेते हैं जो आरामदायक नहीं होते और महिलाओं में सैंडल की हील इतने अलग प्रकार की होती है कि उन्हें उसे पहनकर चलने में दिक्कत होती है और यही दिक्कत आगे चलकर पैरों में दर्द की वजह बनती है, क्योंकि इनसे पैर के तलवों और हड्डियों में गांठ बनने का खतरा रहता है ।

• गठिया

गठिया यूं तो बूढ़ापे और बढ़ती उम्र की समस्या है, लेकिन अब यह दिक्कत जवान लोगों में भी देखने को मिल रही है । यदि पैरों में बार-बार अकड़न महसूस हो रही है, तो यह गंभीर आर्थराइटिस हो सकता है और कुछ समय बाद गठिया को जन्म दे सकता है ।

• वेर्रुकास

यदि पैर के तलवों में छोटी-छोटी गांठे बनने लगे तो इसे वेर्रुकास कहते हैं । यह समस्या होने पर खड़े होने और चलते समय पैरों में दिक्कत महसूस होती है ।

• इडिमा

जब पैरों में सूजन के साथ भारीपन हो और साथ में दर्द का अनुभव हो तो यह दर्द इडिमा कहलाता है ।

• वजन कंट्रोल में रखें

जितना वजन अधिक होगा, पैरों में दर्द होने की संभावना उतनी अधिक रहेगी,क्योंकि शरीर का पूरा वजन पैरों पर आता है । इसलिए ध्यान रहे वजन को नियंत्रित करके रखें और उसे बढ़ने न दें ।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info