healthplanet.net

Posted on

1. मजबूत लिंग के लिए निहलानी का एक फॉर्मूला
दिमाग मजबूत होगा तो लिंग भी स्ट्रॉन्ग होगा। उनका मानना है कि अच्छी सेक्स लाइफ के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। इसलिए खुद को तनाव मुक्त रखें। आप जितना तनाव से दूर होंगे उतनी ही अच्छी तरह सेक्स लाइफ जी सकेंगे।

2. हेल्दी लाइफस्टाइल जिएं
आज के जीवन में हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की जरूरत है। आपको मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से खुद को स्वस्थ रखना होगा। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की आदत डालनी होगी। रोजमर्रा के जीवन में होने वाली गलतियों को दूर करना होगा।
हेल्दी लाइफस्टाइल में अच्छा खाने से लेकर सोना, नहाना, साफ-सफाई, रहन-सहन तमाम बातें आती हैं। आप यहां हेल्दी लाइफस्टाइल पर डिटेल में लिखे गए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

वर्कआउट है जरूरी
हर दिन हेल्दी फूड्स खाएं
समय पर खाना, समय पर सोना
शराब, सिगरेट से रहें दूर

3. लिंग की सफाई / फोरस्किन

पुरुष अपने पूरे शरीर की साफ-सफाई अच्छी तरह करते हैं। लेकिन कई लोग अपने लिंग को साफ-सुथरा नहीं रख पाते हैं। इस वजह से पेनिस में समस्या उत्पन्न होने लगती है। इस वजह से उनकी सेक्स लाइफ कमजोर हो जाती है क्योंकि पेनिस की बदबू, इंफेक्शन परेशान करने लगता है।

4. लिंग पर करें मसाज
लिंग की सफाई करने के अलावा पेनिस की मसाज करना भी जरूरी है। इसके लिए बाजार में कई प्रकार के भ्रामक विज्ञापन के साथ तेल और क्रीम बिकते हैं। पुरुष इसी चक्कर में पड़कर पेनिस को मजबूत करने वाली महंगी क्रीम और तेल खरीदने लगते हैं। जबकि इनसे फायदा नहीं मिल पाता है। डॉ. अजय साफतौर पर कहते हैं- नीम-हकीम, वैद्य के चक्कर में न पड़ना ही बेहतर है। उनसे खुद को दूर रखें।

5. पेनिस के साथ न करें एक्सपेरिमेंट

पेनिस को मजबूत करने के लिए कई लोग दोस्त या किसी नीम-हकीम या इंटरनेट पर लिखे बेबुनियादी आर्टिकल्स के टिप्स की मदद से लिंग पर एक्सपेरिमेंट करने लगते हैं। पेनिस को खींचना-तानना, उन पर किसी चीज का लेप लगाना आदि। इस वजह से कई बार लिंग पर घाव हो जाते हैं, उसके अंदर संक्रमण हो जाता है। यदि लिंग को हेल्दी रखना है तो एक्सपेरिमेंट करने से बचें।

6. इन बीमारियों का करें इलाज
कुछ बीमारियां हमारी सेक्स लाइफ को बिगाड़ने का काम करती हैं। यदि डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, अधिक कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो खुद का प्रॉपर ट्रीटमेंट कराएं। कई लोग इन बीमारियों की वजह से अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं होते और वे सेक्स पावर की दवाईयां व कई तरह की चीजों का प्रयोग करने लगते हैं। जबकि उनको सेक्स पावर की दवाईयों की जगह बीमारी की मेडिसीन खाना जरूरी है।

7. आयुर्वेदिक चीजों का प्रयोग
आयुर्वेदिक चीजें सेक्स लाइफ को मजबूत बनाने का काम करती हैं। इससे लिंग भी मजबूत होता है। इसके लिए शिलाजीत और अश्वगंधा का प्रयोग करें। लेकिन इन चीजों में भी भारी मात्रा में मिलावट हो रही है। इनके नाम पर कई कंपनियां नकली शिलाजीत बेच रही हैं। इसलिए शिलाजीत और अश्वगंधा किसी अच्छे ब्रांड से खरीदें। इनके बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही खरीदने पर विचार करें।

8. सेक्शुअल हाइजीन मेंटेन रखें
गंदगी से बीमारी फैलती है। इसलिए साफ-सफाई रखनी जरूरी है। यह बात हर जगह पर मायने रखती है। अपने गुप्तांगों को स्वस्थ रखने के लिए सेक्शुअल हाइजीन का ध्यान रखें। सेक्स करने से पहले और सेक्स करने के बाद कुछ बातों का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। तब जाकर पेनिस जैसे महत्वपूर्ण अंग को हेल्दी रखा जा सकता है।

सेक्स करने से पहले लिंग की सफाई
सेक्स करने के बाद पेनिस की सफाई
अंडरवियर की साफ-सफाई
सेक्शुलअल वेलनेस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
इंटीमेट वॉश करना जानें

9. लिंग की लंबाई और सेक्स संतुष्टि की जानकारी

लिंग की लंबाई और सेक्स संतुष्टि की जानकारी बहुत से पुरुषों को नहीं होती है। वे अधूरी जानकारी के आधार पर ही अपने लिंग को लंबा, मोटा आदि करने में लग जाते हैं। इसलिए हर पुरुष को लिंग की लंबाई और सेक्स संतुष्टि की सही जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए नीचे दिए गए कुछ आर्टिकल्स को पढ़ना न भूलें। इसके लिए ऑरेंज कलर की लाइन पर जाकर क्लिक कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info