healthplanet.net

Posted on


नीम

नीम को खुजली पर बेहद असरदार माना जाता है. आप शरीर पर नीम की पत्तियों को पीस कर भी लगा सकते हैं या इसके तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के एंटी बैक्टीरियल गुण खुजली को कम करते हैं.

हल्दी

हल्दी को नीम के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को खुजली वाली जगह पर लगाएं. कुछ देर रखने के बाद धो लें, आपको आराम महसूस होगा.

एलोवेरा

खुजली वाली जगह पर एलोवेरा लगाने पर राहत महसूस होती है. यह खुजली को फैलने से रोकता है. एलोवेरा को स्किन पर लगभग आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें. इसे गुनगुने पानी से ही धोएं. आप रोजाना 2-3 बार इसे लगा सकते हैं.

लौंग का तेल

लौंग में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खुजली के दानों को कम करने में मदद करते हैं. लेकिन, इसे लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. आप लौंग के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर लगा सकते हैं.

नारियल का तेल

शरीर पर नारियल का तेल लगाने पर खुजली में आराम मिलता है. इसके साथ ही नारियल का तेल लगाने पर आपको ठंडक भी महसूस होगी.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info