healthplanet.net

Posted on

पुरुष पिएंगे अनार का जूस तो इंफर्टिलिटी, इम्पोटेंसी की समस्या होगी दूर, अनार के 5 फायदे जानें-

अनार खाने और इसका जूस पीने के फायदे (Health Benefits of Pomegranate & its juice)-

लीबिडो बढ़ाए

अनार खाने के साथ ही यदि पुरुष अनार का जूस (Pomegranate Benefits in hindi) भी पिएं, तो सेक्सुअल समस्याएं दूर होती हैं। लिबिडो बूस्ट होती है। प्रत्येक दिन आप एक गिलास अनार का जूस पिएंगे, तो 10-15 दिनों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन (Testosteron hormone) सही ढंग से काम करने लगेगा, जो लिबिडो को बढ़ावा देगा।

पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी सुधारे

अनार का जूस पीने से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है। सेक्स ड्राइव बढ़ता है। यह जूस स्पर्म के उत्पादन को भी बढ़ाता है। यदि कोई व्यक्ति इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करवा रहा है, तो उसे अनार खाने के साथ ही इसका जूस भी पीना चाहिए। अनार के जूस में नाइट्रेट होता है, जो प्राइवेट पार्ट्स में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करता है।

पाचन शक्ति हो मजबूत

यदि आपका हाजमा खराब रहता है, पेट साफ होने में समस्या होती है, तो अनार (Pomegranate health Benefits) खाएं। इसके दोनों को अच्छी तरह से चबाकर खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यदि आपको भूख नहीं लगती तो अनार के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक और शहद मिलाकर पीने से भूख बढ़ जाती है।

दिल, लिवर रहते हैं हेल्दी

यदि आप सप्ताह में एक या दो बार अनार का जूस पीते हैं, दिल, पेट, लिवर और आंतों के अनेक रोग-विकार दूर होते हैं। यह जूस पीने से पाचन क्रिया तेज होती है। भूख अधिक लगती है।

त्वचा में लाए निखार

अनार में विटामिन सी, एंटी-एजिंग तत्व अधिक होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों (Sign of aging) को कम करतें हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कई समस्या जैसे- जलन, सूजन, खुजली, लालीपन को कम करता है। इसका जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है। शरीर में खून बढ़ता है। त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। यह त्वचा के कोलेजेन को बूस्ट कर, त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info