healthplanet.net

Posted on

ध्यान दें: पीलिया को जड़ से खत्म कर सकते हैं ये घरेलू उपाय, एक बार जरूर करें ट्राई
जब-जब मौसम बदलता है, तब ये बदलता मौसम अपने साथ कई घातक बीमारियां लेकर आता है। भले ही मौसम बदलने से, बरसात होने से हमें गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन हम ये नहीं भूल सकते कि बरसात जैसा मौसम बीमारियों का भी होता है। हालांकि, कई ऐसी बीमारियां हैं जो बिन बरसात के मौसम में भी होती हैं, लेकिन इस मौसम में इनका खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। जैसे- पीलिया को ही ले लीजिए। ये काफी खतरनाक बीमारी है, जिसमें बुखार आना, आंखों और त्वचा का पीला होना, पेट दर्द, भूख न लगने जैसे कई लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इस बीमारी से लड़ा जाए। तो चलिए आपको मलेरिया से बचने के कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आयुर्वेद भी मानता है। आप इस बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
मुलेठी

मुलेठी आवाज और गला साफ करने के अलावा भी कई काम करती है। इसमें कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, प्रोटीन, फैट, विटामिन बी और ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से ये पीलिया जैसे रोग में भी कारगर साबित होती है। आपको करना ये है मुलेठी को पीसकर इसका चूर्ण बना लेना है और थोड़े से शहद में इसे मिलाकर इसका सेवन करना है।

साबुत धनिया

साबुत धनिया हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन ये पीलिया में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको थोड़े से साबुत धनिए को पानी में रातभर भिगोकर रखना है और फिर सुबह इस पानी का सेवन करना है। ऐसा दो सप्ताह तक करने से पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलती है।

मूली का रस

मूली पीलिया को खत्म करने में काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको करना ये है कि मूली और मूली के पत्तों का रस निकालना है और फिर इसमें काला नमक डालकर इसका सेवन करना है। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र सही होगा और पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलेगी।

नीम का रस

नीम के पत्ते मलेरिया के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आपको नीम के पत्तों का रस निकालना है और फिर मलेरिया के मरीज को इसे रोजाना नियमित रूप से पिलाना है। ऐसा लगभग एक सप्ताह करने के बाद ही आपको फर्क नजर आ सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info