Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अगर होते हैं पीरियड्स लेट तो इन चीजों का करें सेवन
लेट पीरियड्स की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। इसके एक नहीं कई कारण हैं। अक्सर महिलाएं इसके लिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता है। कहते हैं न कि सही खाना हर मर्ज की दवा है। यह बात पीरियड्स से संबंधित समस्याओं पर भी लागू होती है। इस विषय पर हमनें फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि अगर आप अपनी डाइट में सही चीजों को शामिल करती हैं तो आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं।
पीरियड्स लेट क्यों होते हैं?
आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर सबसे ज्यादा हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिसके कारण पीरियड्स से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। पीसीओडी, इर्रेगुलर पीरियड्स महिलाओं के बीच पाई जाने वाली आम समस्याएं है। इसके अलावा तनाव, ज्यादा एक्सरसाइज करना, गर्भनिरोधक गोली लेना आदि भी लेट पीरियड्स का कारण बनती है। अगर आपको यह समस्या है तो इसका मतलब है कि आपको अपना वजन कम करना है। खुद को फिट रखना है। इसके लिए एक्सरसाइज और सही डाइट लें।
इन मसालों का करें सेवन
what spices should eat for late periodलेट पीरियड्स की समस्या को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में मसालों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए सुबह एक चम्मच हल्दी को पानी से साथ सुबह लें। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे आपके पीरियड्स टाइम पर होने लगेंगे। इसके अलावा शतावरी भी बेहद फायदेमंद होगी। यह एक नेचुरल हर्ब है, जो कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। सबसे असरदार उपाय सुबह खाली पेट पानी के साथ जीरे का सेवन करना है।
आलू को करें अपनी डाइट में शामिल
benefits of eating potato during periodsयह सबसे बड़ा मिथ है कि आलू खाने से मोटे होते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पीरियड्स लेट होने पर आपको आलू खाना चाहिए। आप इसकी सब्जी बनाकर या फिर अन्य तरीकों से डाइट में शामिल कर सकती हैं। आलू में पोटैशियम पाया जाता है,जो पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करता है। लेकिन फ्रेंच फ्राइज न खाएं। (पीरियड्स के दौरान क्या न खाएं)
ड्रिंक से मिलेगा फायदा
शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान, इसलिए आप इस समय ड्रिंक पी सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको आधा चम्मच भुना हुआ जीरा, आधा चम्मच भूने हुए अलसी के बीज का पाउडर, आधा चम्मच पुदीना पाउडर। इन सभी चीजों को एक गिलास पानी में डालकर मिला लें। इस ड्रिंक को आप सुबह खाली पेट या फिर दिन के किसी भी समय पी सकती हैं। इस ड्रिंक को पीने के बाद जल्द ही आपको असर दिखने लगेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |