Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. कच्चा पपीता ( Raw Papaya )
डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अनियमित पीरियड या फिर पीरियड न आने पर आपको अपनी डाइट में कच्चा पपीता शामिल करना चाहिए। कच्चे पपीते के सेवन से काफी फायद हो सकते हैं। दरअसल, यह गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, कई रिसर्च में भी इस बात का दावा किया गया है कि कच्चा पपीता खाने से मासिक धर्म न होने की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को स्ट्रेस की वजह से पीरियड की परेशानी हो रही है, उनके लिए भी कच्चा पपीता काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चा पपीता आपके स्ट्रेस को कंट्रोल करने में प्रभावी है।
2. पाइनएप्पल का करें सेवन (eat pineapple)
पीरियड न आने पर आपको अपनी डाइट में पाइनएप्पल को शामिल करना चाहिए। दरअसल, अनानास में ब्रोमेलैन (bromelain) नामक एंजाइम होता है, जो गर्भाशय की परत को नरम करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे महिलाओं में पीरियड्स की समस्या कंट्रोल हो सकती है। इसके अलावा ब्रोमेलैन (bromelain) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है।
3. गाजर भी है लाभकारी (Carrots are also beneficial)
गाजर भी अनियमित पीरियड की परेशानी को दूर करने में प्रभावी है। अगर आपको पीरियड नहीं हो रही है, तो अपने आहार में गाजर शामिल करें। गाजर में बीटा-कैरोटीन और कैरोटीन तत्व मौजूद होता है। जिसकी कमी की वजह से पीरियड न आने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो आपके पीरियड नियमित रूप से हो सकते हैं। गाजर ही नहीं, बल्कि इसका बीज भी आपके पीरियड हो नियमित करने में प्रभावी माना जाता है। आप चाहे, तो सर्दियों में गाजर का हलवा, गाजर का जूस और सलाद खा सकते हैं। यह पीरियड की परेशानी को दूर करने में काफी लाभकारी हो सकता है।
4. अदरक का करें सेवन (Ginger)
पीरियड न आने पर अदरक भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अदरक के सेवन से आपका मासिक धर्म नियमित हो सकता है। अगर आपको पीरियड न आने की परेशानी हो रही है, तो अपनी डाइट में अदरक की चाय, अदरक का पानी या फिर अदरक और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए प्रभावी हो सकता है।
5. तिल का बीज (sesame seeds)
पीरियड न आने पर अपने आहार में तिल के बीजों को शामिल करें। तिल का बीज गर्म होता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में आपकी मदद करता है। खासतौर पर सर्दियों के दिनों में महिलाओं को तिल का सेवन करना चाहिए। इससे पीरियड की परेशानी दूर हो सकती है।
6. दालचीनी है असरदार (Cinnamon is effective)
पीरियड न आने की परेशानी को दूर करने में दालचीनी लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा यह मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानी जैसे- पेट में दर्द और सूजन को दूर करने में भी लाभकारी होता है।
सर्दियों में अगर आपको पीरियड न आने की परेशानी हो रही है, तो अपने आहार में अदरक, दालचीनी, तिल का बीज जैसी चीजों को शामिल करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |