Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण यूं तो कई सारे हैं, जैसे पीरियड्स का मिस होना, जी-मिचलाना और कई लोगों को पेट में दर्द भी खूब ज्यादा होता है। ऐसे में महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं।
क्या प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में पीरियड क्रैम्प्स नॉर्मल है? जानिए क्या हैं शरुआती लक्षण
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। लेकिन मां बनने से पहले मन में कई सवाल और आशंकाएं होती हैं। वहीं हॉरमोन्स में बदलाव के कारण महिलाओं को कई तरह के लक्षण होते हैं। ऐसे में शुरुआती दिनों में पीरियड्स क्रैम्प्स महसूस होने लगते हैं। जानिए कि क्या ये पीरियड क्रैम्प्स नॉर्मल है या नहीं?
क्या पहले ट्राइमेस्टर में पीरियड क्रैम्प्स नॉर्मल है
प्रेग्नेंसी के शुरुआत में पीरियड जैसा दर्द होना कॉमन हैं। शुरुआती प्रेग्नेंसी में हल्का पेट दर्द आमतौर पर आपके गर्भ के बढ़ने के कारण होता है। यह कभी-कभी पीरियड क्रैम्प्स की तरह महसूस हो सकता है। यह चिंता की बात नहीं है जब तक कि दर्द हल्का है। लेकिन अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो अपना डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
पेट दर्द के लिए कब जाएं डॉक्टर के पास
गर्भवती महिलाओं के लिए पेट दर्द बहुत परेशान कर देने वाला हो सकता है। इस दौरान महिलाओं को मिसकैरिज का डर सताता है। ऐसे में आपको खुद की सुनने की जरूरत है! अगर आप अपने किसी भी दर्द के बारे में चिंतित हैं, या आपको लगता है कि कुछ गड़बड़ है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि चीजों की जांच करवाना हमेशा सबसे अच्छा होता है। अगर आपको लगातार पेट दर्द हो रहा है या ऐंठन, या यदि दर्द अचानक आता है तो इसे तुरंत डॉक्टर द्वारा चेक करवाना चाहिए।
क्या हैं प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण?
प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षणों में से एक है, पीरियड का मिस होना। अगर आप मां बनने की कोशिश में हैं और आपको एक हफ्ते या ज्यादा दिन से पीरियड मिस हुए हैं तो इसकी वजह प्रेग्नेंसी हो सकती है। हालांकि इसके पीछे और भी कई सारी वजह हो सकती हैं।
दूसरा लक्षण है ब्रेस्ट में हल्का दर्द होना
शुरुआती प्रेग्नेंसी में हॉरमोन्स में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से ब्रेस्ट में भारीपन या हल्का दर्द महसूस होने लगता है। हालांकि कुछ दिनों में ये परेशानी कम हो जाती है।
तीसरा लक्षण है उल्टी या जी मिचलाना
कई लोगो को दिन के किसी भी समय उल्टी का मन और जी मिचलाने जैसा महसूस होता है। ये लक्षण भी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में होती है।
चौथा टेस्ट और स्मेल में बदलाव
प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार खाने की कुछ चीजें और उनकी खुशबू आपको परेशान कर सकती है। कई बार आपको आपकी पसंद वाली चीजें भी बुरी लग सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |