healthplanet.net

Posted on

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के उपाय-

ऐसे में आप उन चीजों का सेवन करें, जिनमें विटामिन सी, डी अधिक हों. विटामिन सी के लिए आप खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं. विटामिन सी युक्त फूड्स के सेवन से पेट की सेहत दुरुस्त होने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है.

डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाने के लिए सही रूटीन के साथ अच्छी डाइट को फॉलो करना भी जरूरी है. इसके लिए आपको डाइट में फूड को शामिल करना चाहिए. कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाकर हेल्दी रहा जा सकता है. जानें इनके बारे में..

दही

गर्मी के मौसम में दही का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बना सकता है. साथ ही इसका सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. कहते हैं कि दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं. दही के कारण पेट का फूलना, कब्ज व अन्य समस्याएं हमसे दूर रहती हैं. हालांकि, दही का सेवन करने का भी एक सही समय होना चाहिए. अगर आप दोपहर के खाने के साथ दही खाते हैं, तो ये काफी लाभकारी साबित हो सकता है.

पपीता

पेट की बीमारियों को दूर करने में पपीता रामबाण का काम करता है. कहते हैं कि इसमें मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम पेट के लिए अच्छे होते हैं. पपीते में फाइबर, कैरोटीन, विटामिन सी, ई, ए और कई अन्य मिनिरल्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी हैं. हेवी डाइट को आसानी से पचाने की क्षमता पपीते की खासियत है जो इसे अन्य फलों से अलग दर्जा प्रदान करती है. नाश्ते में पपीते का सेवन करना अच्छा माना जाता है.

सेब

कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक सेब जरूर खानी चाहिए. कई पोषक तत्वों से भरपूर सेब पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और हेल्दी रखने में कारगर मानी जाती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसलिए रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे. कब्ज जैसी समस्या में भी यह बड़े काम का होता है. अगर आप पेरेंट्स हैं, तो बच्चे को भी रोजाना एक सेब जरूर खिलाएं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info