Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नवजात शिशु के लिए खरीदे जाने वाले जरूरी बेबी प्रोडक्ट्स
माँ बनने की खुशी का अंदाजा उस महिला से बेहतर और कोई नहीं लगा सकता जिसने 9 महीने का एक लंबा समय तय कर के और ढेर सारे बदलावों से गुजरकर अपने बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन, हम अक्सर इस बारे में बात नहीं करते हैं कि यह सब कितना मुश्किल रहा होगा। अपने नवजात बच्चे की अच्छी तरह से देखभाल कैसे करनी चाहिए यह बहुत सारी नई माओं के लिए एक मुश्किल कार्य हो सकता है। इसलिए अपनी परेशानी दूर करने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।
जरूरी सामानों की लिस्ट जो आपको अपने बच्चे के लिए खरीदनी चाहिए
ऐसी कुछ जरूरी चीजें हैं जो नवजात बच्चे को स्वस्थ और खुश रखने के लिए आवश्यक है। जन्म के बाद बच्चे को नए वातावरण में एडजस्ट होने में समय लगता है और यह वातावरण उनकी त्वचा के लिए कठोर हो सकता है, इसलिए बच्चे की अच्छी तरह से देखभाल करना बेहद आवश्यक है। यदि आप सोच रही हैं कि कहाँ से शुरू करें, तो यहाँ आपके लिए बेबी प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट दी गई है और आप इसे खरीदने से बच्चे की देखभाल करने की शुरूआत कर सकती हैं। ये आवश्यक चीजें आपको इस सफर में पूरे समय काम आएंगी, तो इस लेख को पढ़ें और बताई गई चीजों को खरीदने में संकोच न करें!
1. बेबी ऑयल
बच्चे का बेबी ऑयल से मालिश करना पीढ़ियों से चला आ रहा है, इसे नानी और दादी ने हमारे माता-पिता पर लागू किया और ऐसे ही हमारी माओं ने हम पर आजमाया। बच्चे की मालिश करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह उनकी सेंसिटिव स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। यह मांसपेशियों को बेहतर रूप से कार्य करने में मदद करता है, जो बच्चे के शारीरिक विकास को बेहतर करता है। आप बच्चे की मालिश करने के लिए खरीदे जाने वाले तेल से किसी प्रकार का कोई समझौता न करें, बच्चे की त्वचा के अनुसार बेबी ऑयल खरीदें ।
2. बेबी वाइप्स
यह भी काफी महत्वपूर्ण है। बेबी वाइप्स खासतौर पर आपके बच्चे की सॉफ्ट और नाजुक त्वचा के लिए है, ये बच्चे की त्वचा को साफ रखने में मदद करता हैं। बच्चे के डायपर बदलते वक्त आपको इन वाइप्स की जरूरत होती है या गर्मी के महीनों के दौरान जब आपके बच्चे की त्वचा को हाइड्रेटेड रखने की आवश्यकता होती है। आप बच्चे के लिए सॉफ्ट बेबी वाइप्स का प्रयोग करें और जिसमें बहुत तेज गंध न हो, यह आपके बच्चे के लिए अच्छा रहेगा।
3. डायपर
3 चीजें हैं जो आपका बच्चा अभी सबसे ज्यादा करेगा – खाना, सोना, और पॉटी करना। इसलिए आपके बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी क्वालिटी का डायपर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि खराब डायपर का प्रयोग करने से यह गीलापन, डायपर रैशेस और अन्य परेशानी पैदा कर सकता है। बच्चे के लिए डायपर खरीदते समय इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि यह गीलेपन को कितना अवशोषित कर सकता है, यह कितना सॉफ्ट है और बच्चे की फिटिंग के अनुसार है सही है या नहीं। इसके अलावा डायपर में इस्तेमाल किया जाने वाला मटेरियल बच्चे की सुविधा के अनुसार सॉफ्ट और हवा पास हो सके ऐसा होना चाहिए, ताकि बच्चा इसे पहनकर आसानी से सो सके। डायपर विभिन्न आकारों में आते हैं, इसलिए आप अपने बच्चे की उम्र उसके साइज और फिटिंग के अनुसार डायपर खरीदें।
4. बेबी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स
आपके बच्चे की नाजुक त्वचा की अत्यधिक देखभाल और प्यार की आवश्यकता होती है, जिसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अपने बच्चे के लिए आप सही स्किनकेयर प्रोडक्ट चुनने के लिए – बेबी शैम्पू, साबुन, बॉडी लोशन, डायपर रैश क्रीम और बेबी पाउडर जैसे जरूरी चीजें खरीद सकती हैं। बच्चे के लिए स्किनकेयर प्रोडक्ट खरीदते समय इन बातों का ध्यान दें:
डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड
हाइपोएलर्जेनिक
बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वीकृत हो
बच्चे की त्वचा के लिए सौम्य हो
सुगंध रहित
एक बार इन सारी चीजों की जाँच करते हुए आप बच्चे के लिए खरीदे जाने वाले इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बात का खयाल रखें कि आप जब बच्चे के ऊपर यह प्रोडक्ट इस्तेमाल करें तो इससे उनकी त्वचा ड्राई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे को और ज्यादा समस्याएं हो सकती हैं ।
5. बेबी थर्मामीटर
बच्चे को नहलाने से पहले पानी के तापमान की जाँच कर लें कि वो बच्चे के अनुकूल है या नहीं। बच्चे को नहलाना उनके अनुकूल होना चाहिए ताकि वो स्वच्छ और खुश रह सकें। बच्चे को ठंडे पानी से नहलाना उन्हें बीमार कर सकता है, जबकि ज्यादा गर्म पानी भी उनके लिए हानिकारक है। यह जानने के लिए कि बच्चे को नहाने के लिए पानी का तापमान सही है या नहीं, आप इसके लिए एक बेबी थर्मामीटर का प्रयोग कर सकती हैं। याद रखें कि बच्चे को स्नान कराते समय पानी का तापमान 37 और 38 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।
6. स्वेडल क्लॉथ
Swaddle Cloth
जब बच्चे के देखभाल की बात आती है, तो हमे स्वैडलिंग को नहीं भूलना चाहिए। अपने बच्चे को शांत और आरामदायक महसूस कराने के लिए एक सॉफ्ट स्वैडलिंग कपड़ा ले जो बच्चे की त्वचा के लिए हल्का हो और उसे गर्म न होने दे। आप एक स्वैडल रैप खरीद सकती हैं जो एक तौलिया की तरह लेकिन उससे दोगुना बड़ा होता है, ताकि आप इसे अपने बच्चे के स्नान के तुरंत बाद उपयोग कर सकें, जिससे उसे ठंड नहीं लगेगी। बच्चे को जल्द बाहर ले आए और एक ड्राई स्वैडल से बच्चे को अच्छी तरह से ढक देंl
7. आरामदायक रॉमपर या जंपसूट
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा हर समय आरामदायक महसूस करे फिर चाहे वो घर पर हो या बाहर। इसलिए आप बच्चे के लिए आरामदायक व अच्छे मटेरियल से बना अच्छी क्वालिटी वाला रॉमपर या जंपसूट खरीदें, ताकि आपका बच्चा शांत और खुश रह सके – हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा महंगे सामान न खरीदें, क्योंकि आपका बच्चा तेजी से बड़ा होगा और फिर खरीदे हुए सामान किसी काम का नहीं रहेगा।
8. एक हाई चेयर
यह कुछ समय बाद आपके बच्चे के लिए काम आएगा, लेकिन फिर भी इसे खरीदा जाना जरूरी है। बच्चे के लिए हाई चेयर खरीदना उनके लिए अच्छा होगा, क्योंकि जैसे-जैसे वो बड़े होते जाएंगे अपनी अँगुलियों का इस्तेमाल करना सीख जाएंगे और चीजों को पकड़ने लगेंगे, जिसमें भोजन भी शामिल है जिसे आप उसे खिलाएंगी। आप उसके सामने ट्रे टेबल में खाना रख सकती हैं और उसे आराम से खिला सकती हैं। इस समय हाई चेयर कई सारे फीचर्स के साथ उपलब्ध है, जैसे आप उसकी ऊंचाई को कम ज्यादा कर सकती हैं, इसे झुका सकती हैं, इसके फुटरेस्ट को भी एडजस्ट कर सकती हैं इत्यादि। इसे खरीदते समय अच्छे से जाँच कर लें ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना से बचा जा सके ।
9. आरामदायक स्ट्रोलर
Comfortable Stroller
बच्चे के लिए ताजी हवा बहुत जरूरी है इसके लिए आप बच्चे को स्ट्रोलर में बैठाकर बाहर घुमाने ले जा सकती हैं । आप जब बच्चे के लिए किसी अच्छे स्ट्रोलर को खरीदने जाएं तो उसकी क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें, ताकि आपका बच्चे तेज धूप से बच सके और किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होने का खतरा न रहे और वो स्ट्रोलर में पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इसके अलावा स्ट्रोलर के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मटेरियल गर्मी को अवशोषित करने में सक्षम हो, क्योंकि गर्मियों में स्ट्रोलर गर्म हो सकता है जिससे बच्चे को परेशानी हो सकती हैं ।
तो, यह थी बच्चों के लिए खरीदे जाने वाले जरूरी सामानों की लिस्ट, जिसके बारे में हर नए माता-पिता को पता होना चाहिए। इन बेबी प्रोडक्ट्स को खरीदने के समय आप तनाव मुक्त रहेंगी और पता रहेगा कि आपको क्या खरीदना है और क्या ध्यान में रखना है, क्योंकि यह चीजें बच्चे के बड़े होने के साथ आपके बहुत काम आने वाली हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |