Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नाक में इंफेक्शन होने पर न करें लापरवाही, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में
नाक में इन्फेक्शन की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जानें नाक में इन्फेक्शन के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में।
नाक हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसके माध्यम से आप सांस लेते हैं और कार्बनडाईऑक्साइड को छोड़ते हैं। सांस लेते समय नाक में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया, प्रदूषण के कण आदि पहुंच जाते हैं जो बाद में नाक से जुड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक आंकड़े के मुताबिक दुनियाभर की लगभग 26 प्रतिशत जनसंख्या किसी न किसी तरह की एलर्जी या संक्रमण की समस्या का शिकार है। इनमें से ज्यादातर मामले नाक से जुड़ी समस्याओं के हैं। सांस लेते समय हवा में मौजूद हानिकारक कण, जीवाणु और बैक्टीरिया आदि नाक में प्रवेश करते ही एलर्जी, इन्फेक्शन आदि समस्याओं को जन्म देने लगते हैं। नाक में इन्फेक्शन की समस्या इनमें से सबसे आम है। चाहे वह मौसम में बदलाव हो या हवा में प्रदूषण या फिर जीवाणु जनित बीमारियों का संक्रमण, नाक को सबसे पहले प्रभावित करता है। नाक में होने वाला संक्रमण अगर लंबे समय तक बना रहता है तो इसकी वजह से कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। नाक में होने वाली तमाम समस्याएं संक्रमण यानी इन्फेक्शन के कारण ही होती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे नाक में होने वाले इन्फेक्शन के कारण, इसके लक्षण और बचाव के बारे में।
नाक में इन्फेक्शन के कारण (Nose Infection Causes)
इंसान को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हवा में मौजूद ऑक्सीजन को सांस के द्वारा नाक के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंचाया जाता है और फिर फेफड़ों से कार्बनडाईऑक्साइड को उत्सर्जित किया जाता है। हवा में मौजूद किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया, जीवाणु या हानिकारक प्रदूषित कणों का संपर्क सबसे पहले नाक से ही होता है। हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस के कारण नाक में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। नाक में होने वाला इन्फेक्शन कई तरह का हो सकता है और इसके कारण और लक्षण भी हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण और कुछ वातावरण से जुड़े कारणों की वजह से नाक में होने वाला सामान्य इन्फेक्शन सर्दी और जुकाम को माना जाता है। इसके अलावा नाक में होने वाले इन्फेक्शन के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।
बैक्टीरिया का नाक के संपर्क में आना।
नाक के भीतर किसी प्रकार का कट या जलना।
नाक बहने की समस्या के कारण।
नाक बालों का कटिंग करने या उसे उखाड़ने की वजह से।
महिलाओं में नाक छिदवाने की वजह से।
वायरस के नाक के संपर्क में आने से।
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से।
मौसम में बदलाव की वजह से।
हवा में प्रदूषण की वजह से।
नाक में होने वाली गंभीर बीमारियों के कारण।
नाक में सूजन की वजह से।
शरीर में विटामिन डी की कमी से।
कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से।
जानवर के बाल (एनिमल हेयर) की वजह से।
धुआं, धूल और मिट्टी की वजह से।
नाक में इन्फेक्शन के लक्षण (Nose Infection Symptoms)
नाक में होने वाला इन्फेक्शन बाहरी कारणों के अलावा शरीर में मौजूद समस्याओं और बीमारियों की वजह से भी हो सकता है। हर व्यक्ति में यह समस्या अलग-अलग कारणों से हो सकती है और इसकी वजह से हर व्यक्ति में नाक में होने वाले इन्फेक्शन के लक्षण भी अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं। साइनस, स्टैफ इन्फेक्शन और सर्दी और जुकाम जैसे नाक के इन्फेक्शन में मरीजों में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। नाक के इन्फेक्शन में दिखने वाले लक्षण संक्रमण के कारण और व्यक्ति की शारीरिक स्थिति के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। आइये जानते हैं नाक के इन्फेक्शन में दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में।
नाक में इन्फेक्शन की वजह से सिरदर्द।
नाक, कान और दांतों में दर्द।
सर्दी और जुकाम।
बुखार की समस्या।
गले में खराश।
नाक में जकड़न।
सांस लेने में दिक्कत।
नाक के ऊपर की स्किन का लाल होना।
चेहरे पर सूजन की समस्या।
गंभीर रूप से खांसी।
नाक बहने की समस्या।
नाक में खुजली।
आंख से पानी आना।
नाक में इन्फेक्शन होने पर कब करें डॉक्टर से संपर्क (When To See A Doctor)
आमतौर पर नाक में सर्दी-जुकाम की वजह से होने वाला इन्फेक्शन कुछ दिनों में खुद से ही ठीक हो जाता है। लेकिन शरीर की आंतरिक स्थिति, वायरस या बैक्टीरिया की वजह से या साइनस, स्टैफ इन्फेक्शन आदि समस्याओं की वजह से होने वाला इन्फेक्शन काफी समय तक बना रह सकता है। गंभीर मामलों में नाक में इन्फेक्शन की समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है और दिन ब दिन इसके लक्षण भी गंभीर होते जाते हैं। अगर किसी भी व्यक्ति में नाक में होने वाले इन्फेक्शन के लक्षण 8 से 10 दिनों के लिए बने रहते हैं तो उसे डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। इसके अलावा इन स्थितियों में आपको तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
सांस लेने में गंभीर समस्या।
आंख में गंभीर दर्द, और पानी बहना।
नाक में गंभीर जलन और दर्द।
तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या।
नाक में इन्फेक्शन का इलाज और बचाव के टिप्स (Nose Infection Treatment And Prevention Tips)
आमतौर पर सर्दी-जुकाम जैसे मौसम में बदलाव होने की वजह से होने वाले इन्फेक्शन की समस्या में बचाव के लिए आप गर्म चीजों का सेवन और कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इसके अलावा जब यह समस्या ज्यादा दिनों तक बनी रहती है तो ज्यादातर लोग ओवर द काउंटर दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको नाक में इन्फेक्शन की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है और इसके लक्षण गंभीर होने लगते हैं तो एक्सपर्ट चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। नाक में इन्फेक्शन की समस्या में इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
1. एलर्जी और अस्थमा की बीमारी में मरीजों को नाक के इन्फेक्शन के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इन समस्याओं में लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अस्थमा और एलर्जी की समस्या में नाक के इन्फेक्शन के गंभीर होने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।
2. नाक के इन्फेक्शन में आपको हाइजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको अपने हाथों को नियमित रूप से साफ जरूर करना चाहिए।
3. धूल, धूप और गंदगी आदि की वजह से भी आपको नाक में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। अगर आपको बार-बार नाक में इन्फेक्शन की समस्या होती है तो इन फैक्टर्स से बचाव करना चाहिए।
4. प्रदूषण में जाने से बचें और प्रदूषित हवा में सांस लेते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
5. खानपान का ध्यान रखने से भी आप नाक के इन्फेक्शन की समस्या से बाख सकते हैं।
नाक में बैक्टीरिया, वायरस या जीवाणु संक्रमण की वजह से होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज करना कई बार भारी पड़ सकता है। इस समस्या में बचाव के लिए आपको प्रदूषित हवा में सांस लेने से पहले मास्क का इस्तेमाल, खानपान से जुड़ी सावधानियां और नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करानी चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |