healthplanet.net

Posted on

नाक को साफ़ करने के 5 सही तरीके :-


How To Clean Nose

हमारे आसपास के वातावरण में फैली गन्दगी से हमारे नाक में भी धूल और बैक्टीरिया इकठ्ठा हो जाते हैं। इन्हें समय समय पर साफ़ रखना बहुत ज़रूरी है। नहाते समय नाक को साफ़ करना सबसे सही तरीका है, इसके अलावा भी नाक से बलगम, धूल और गंदगी को साफ़ करने के कई तरीके होते हैं। आइये जानते हैं नाक साफ़ करने के इन आसान तरीकों के बारे में-

Sniff-onions Clean Your Nose Dirt

प्याज : कटे हुए प्याज नाक को साफ़ करने में बहुत मदद करते हैं। एक प्याज को काटें और उसे थोड़ी देर तक सूंघें। यह एक कैटेलिस्ट की तरह काम करता है जिससे आपके नाक से एक तरह का तरल निकलने लगेगा जो आपकी नाक को अच्छे से साफ़ कर देगा।


Take-a-steam For Cleaning Nose

भाप लें : भाप से निकलने वाली गर्मी और नमी आपके नाक को साफ़ करने में मदद करती है। 3-4 कप पानी को एक बर्तन में गर्म करें फिर अपने सिर के ऊपर तौलिया रखकर नाक से भाप को सांस के रूप में अन्दर लें। इससे थोड़ी ही देर में सारी गंदगी और म्यूकस, नाक से बाहर निकल जायेगा।

Blow-your-nostrils In Hindi

नाक छिडकें: अगर आपकी नाक पूरी तरह से बलगम और धूल से भर गयी है तो एक नाक को उंगली से बंद करके दूसरे नाक से हवा को बाहर निकालें। हवा के प्रेशर से नाक से सारी गंदगी बाहर निकल जायेगी। नाक को इस तरह साफ़ करते समय टिश्यू का इस्तेमाल ज़रूर करें।


Use-a-nasal-wash For Cleaning Nose

नेजल वाश का प्रयोग करें: नेज़ल वाश नाक में उपस्थित धूल, गन्दगी और म्यूकस को हटाने का सबसे आसान तरीका है। किसी भी मेडिकल स्टोर से सेलाइन सलूशन ले लें और इससे अपने नाक की गन्दगी साफ़ कर लें। आप इसकी जगह नेज़ल स्प्रे का भी प्रयोग कर सकते हैं।

Use-a-neti-pot For Cleaning Nose

नेति बर्तन का उपयोग करें: पतंजलि योगपीठ के को-फाउंडर आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि नाक को साफ़ करने के लिये नेति-पॉट का उपयोग करना बहुत ही सही है। 10 ग्राम सेंधा नमक को 1 लीटर पानी में उबालें और इसे नेति-पॉट में डालें। अपनी गर्दन झुकाकर नाक के दाहिने छिद्र पर बर्तन को रखें, मुंह को थोड़ा खुला रखते हुए दाहिने नाक से पानी को अन्दर लें। थोड़ी देर में आपकी बायीं नाक से अपने आप पानी बाहर गिरने लगेगा। फिर इस क्रिया को दोबारा बायीं नाक से करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info