healthplanet.net

Posted on

अगर आपको भी नाक की एलर्जी परेशान कर रही है, तो इस स्थिति में आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा (How to Get Rid From Nose Allergy) सकते हैं।

1. आंवला (Amla for Allergic Rhinitis)

नाक की एलर्जी से राहत दिलाने में आंवला काफी फायदेमंद हो सकता है। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और श्वसन प्रणाली को मजबूत करता है। नाक की एलर्जी होने पर आप एक चम्मच आंवला पाउडर लें और इसे शहद के साथ मिलाकर खाएं। रोजाना आंवला और शहद खाने से एलर्जी को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

2. कशाया पाउडर (Kashaya Powder for Allergy)

नाक की एलर्जी ठीक करने के लिए कशाया पाउडर भी असरदार हो सकता है। इसके लिए आप धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च और मेथी के बीजों को हल्का-सा भून लें। इन सभी को ग्राइंड करके पाउडर बना लें। इसके बाद आप एलर्जी होने पर इस कशाया पाउडर को दूध या पानी में उबाल लें, फिर इसमें गुड़ मिला लें। रोजाना इस तरह कशाया पाउडर लेना फायदेमंद हो सकता है।

3. हल्दी का पानी (Turmeric for Allergic Rhinitis)

हल्दी एलर्जी से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। नाक की एलर्जी होने पर आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी डालें और इसे अच्छी तरह उबाल लें। अब इस पानी में नमक डालें। इस पानी को पीने से आपको एलर्जी के लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है। दरअसल, हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो एलर्जी को दूर करने में मदद करते हैं। रिसर्च के अनुसार हल्दी में करक्यूमिन होता है, यह एंटीऑक्सीडेंट एलर्जी से राहत दिलाती है।

4. गिलोय (Giloy for Allergic Rhinitis)

आयुर्वेद में गिलोय को काफी महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आप एलर्जी होने पर गिलोय का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि गिलोय एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। गिलोय लेने से छींक, खुजली और नाक के डिस्चार्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप गिलोय के तने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन टुकड़ों को पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें। मौसम बदलने पर गिलोय का काढ़ा पीने से एलर्जी से बचाव भी होता है।

5. एलोवेरा (Aloe Vera for Allergic Rhinitis)

एलोवेरा का उपयोग कई त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। आप नाक की एलर्जी होने पर भी एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिसर्च बताते हैं कि एलर्जिक राइनाइटिस के इलाज के लिए एलोवेरा एक प्रभावी आयुर्वेदिक उपाय हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एलर्जी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info