healthplanet.net

Posted on

नहाने से पहले बालों पर लगाएं ये 5 चीजें, चमकदार और मुलायम बनेंगे बाल -

1. सरसों या नारियल का तेल

बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए हर कोई हेयर ऑयलिंग करने की सलाह देता है। ऐसे में आपको भी अपने बालों को पोषण देने के लिए ऑयलिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप सरसों या नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें। अब इस तेल से बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। नहाने से पहले बालों पर तेल लगाने से बालों को नमी प्रदान होती है। बाल मुलायम और चमकदार भी बनते हैं। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए, बालों को मजबूती प्रदान करने के लिए आप नहाने से 1-2 घंटे पहले तेल लगा सकते हैं। ॉ

2. अंडा

नहाने से पहले बालों पर अंडा लगाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप 1-2 अंडे लें और इसका येलो पार्ट निकाल लें। अब इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद अंडे के इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। अंडे को बालों के सिर पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों की ड्राईनेस कम होने में मदद मिलती है। साथ ही अंडा दोमुंहे बालों की समस्या को भी दूर करने में सहायक हो सकता है। बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। आप चाहें तो अंडे में मेहंदी भी मिला सकते हैं।

3. एलोवेरा जेल

नहाने से पहले बालों पर एलोवेरा जेल लगाना काफी लाभकारी हो सकता है। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में अगर आप बालों पर एलोवेरा जेल लगाएंगे, तो इससे बालों को नमी मिलेगी। बाल हाइड्रेट और मुलायम बनेंगे। इसके लिए आप सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा का पत्ता लें। इससे एलोवेरा पल्प निकाल लें और फिर इस जेल को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आप नहाने से 20 मिनट पहले एलोवेरा जेल को बालों पर लगा सकते हैं। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बालों की ड्राईनेस को कम करने और बालों में निखार लाने के लिए आप एलोवेरा जेल को सप्ताह में 3 बार लगा सकते हैं।

4. दही

दही को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही बालों के रूखेपन को कम कर सकता है। दही से बाल मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनते हैं। इसलिए आप चाहें, तो नहाने से पहले बालों पर दही भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें। अब इस दही को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार बालों पर दही लगाने से बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है।

5. बनाना पेस्ट

नहाने से पहले आप बालों पर बनाना यानी केले का पेस्ट भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धो लें। इससे बाल मुलायम और सॉफ्ट बन सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info