Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नहाने के बाद खुजली होने के हैं ये 5 कारण-
निरंतर साबुन बदलना
यदि आप प्रत्येक माह नहाने का साबुन बदलते हैं तो खारिश की समस्या से आप कभी निजात नहीं पा सकते। असल में कई लोगों को नहाने के तुरंत बाद इसलिए खुजली का एहसास होता है क्योंकि प्रयोग पसंद होने के चलते वे साबुन बदलते रहते हैं। इस आदत के कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। साबुन बदलते रहने से अकसर त्वचा में दाने, रैशेज आदि हो जाते हैं जो कि खारिश की अहम वजह है।
गर्म पानी से नहाना
नहाना शरीर के लिए अच्छा होता है। लेकिन गर्म पानी से नहाने के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। नतीजतन खुजली की समस्या जन्म ले लेती है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप हर मौसम में ठण्डे पानी से नहाएं। लेकिन हां, गर्म पानी से नहाने के तुरंत बाद हमेशा मोएस्चराइजर या बाडी लोशन अवश्य लगाएं। असल में रूखी त्वचा के फटने से वह चोटिल हो सकती है। साथ ही कई अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
खारे पानी से नहाना
खारे पानी से नहाने के तुरंत बाद भी खुजली की समस्या बनी रहती है। दरअसल खारा पानी शरीर के लिए कतई अच्छा नहीं है। इससे न सिर्फ शरीर में खुजली बढ़ सकती है वरन त्वचा रूखी हो सकती है। इसके अलावा यदि त्वचा को खारा पानी सूट न करे तो रैशेज और दाने तक हो सकते हैं। अतः इस बात का ध्यान रखें कि खारे पानी से न नहाएं। यदि आपके पास इसका विकल्प नहीं है तो विशेषज्ञों की राय अनुसार त्वचा के लिए बेहतर क्रीम का इस्तेमाल करें।Image
एलर्जी
यदि आपको किसी रसायन विशेष से एलर्जी है तो भी आपको खारिश की समस्या हो सकती है। मसलन यदि आपके साबुन या टावल में कोई केमिकल लगा है जो आपके शरीर को सूट न करता हो तो हो सकता है कि प्रत्येक बार नहाने के बाद आपको खुजली की समस्या हो सकती है। सो, यह जानना आवश्यक है कि आपको किसी रसायन विशेष से एलर्जी तो नहीं है। उस रसायन के बारे में जाने और उससे दूर रहने की कोशिश करें।
ठीक से न पोछना
कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के बाद अच्छी तरह से अपने शरीर को नहीं पोछते। ऐसा करने से भी शरीर में खुजली की समस्या पैदा हो सकती है। दरअसल कई बार अच्छी तरह न नहाने से शरीर में साबुन का पानी रह जाता है। जो कि अच्छी तरह पोछने से चला जाता है। यदि आप अच्छी तरह शरीर नहीं पोछते हैं तो भी शरीर में खुजली पैदा हो सकती है। अतः नहाने के बाद शरीर को पोछें।
| --------------------------- | --------------------------- |