healthplanet.net

Posted on

श‍िशु को ज्‍यादा छींक आने पर क्‍या करें?
नवजात श‍िशु को ज्‍यादा छींक आ रही है तो उसे रेस्‍प‍िरेटरी स‍िस्‍टम में इंफेक्‍शन की समस्‍या हो सकती है। ऐसे में आप बच्‍चे को गरम कपड़े पहनाएं और कमरे में हवा न आने दें। आप बच्‍चे को गोदी में लेकर मसाज करें, उसकी पीठ पर हाथों से हल्‍की मसाज करें। नवजात श‍िशु को डॉक्‍टर की सलाह के ब‍िना कोई स‍िरप या दवा न दें। डॉक्‍टर की सलाह लेकर आप वैपराइजर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नाक गंदी होने के कारण भी छींक आती है, ऐसी समस्‍या होने पर आप बच्‍चे की नाक साफ करें, नाक को गुनगुने पानी में तौल‍िए डुबाकर भी साफ कर सकते हैं। छींक का इलाज करने के ल‍िए बच्‍चे को नेजल ड्रॉप देना है या नहीं ये डॉक्‍टर तय करेंगे, आप ब‍िना डॉक्‍टर की सलाह के बच्‍चे को खुद से न दें।

अगर इन तरीकों से भी बच्‍चे को आराम न म‍िले तो डॉक्‍टर से तुरंत संपर्क करें। आप बच्‍चे को बाहर न लेकर जाएं, ठंडी हवा लगने के कारण श‍िशु को ज्‍यादा छींक आ सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info