healthplanet.net

Posted on

सोडियम की कमी से भी हो सकती है कई बीमारियां, जानिए इसके लक्षण और उपचार

नमक का कम सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदेह है.
Deficiency of Sodiam: अक्सर हम ज्यादा नमक खाने के नुकसान के बारे में ही ज्यादा चर्चा करते हैं लेकिन बॉडी में नमक या सोडियम की कमी से भी कई बीमारियां हो सकती है. जब शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा बहुत अधिक या बहुत कम हो जाए तो इससे खून में सोडियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है. इसका दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ता है. खून में सोडियम शरीर में विद्युत संचालन में मदद करता है जिसके कारण कोई भी काम हम सही से कर पाते हैं. सोडियम इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं में पानी को नियंत्रित करता है. सोडियम की कमी को मेडिकल भाषा में हाइपोनेट्रेमिया भी कहते हैं. सोडियम नियमित रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता है. यह बॉडी में तरल पदार्थों का संतुलन करता है और मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को सक्रिय करने में मदद करता है. एक वयस्क व्यक्ति में सोडियम का स्तर 135 से 145 mEq / L के बीच होना चाहिए.

सोडियम की कमी से क्या होता है
हेल्थ लाइन के मुताबिक जब खून में सोडियम की कमी हो जाए तो बॉडी में पानी की मात्रा बढ़ने लगती है और इससे सूजन होने लगती है. सूजन के कारण कई तरह की परेशानियां होती हैं. यहां तक इससे जीवन भी जोखिम में पड़ सकता है. सोडियम की गंभीर कमी होने के कारण व्यक्ति कोमा में जा सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर दिमाग पर पड़ता है क्योंकि दिमाग में सूजन होने से याददाश्त की कमी और दिगभ्रम और उलझन होने लगती है.

लक्षण क्या है
शरीर में सोडियम की कमी से दिमाग कमजोर होने लगता है. हमेशा सिरदर्द आम बात हो जाती है. अक्सर दिमाग में उलझन रहता है. इसके अलावा बॉडी में थकान रहती है. सोडियम की कमी के कारण व्यक्ति थकान और सुस्ती महसूस करने लगता है. चिड़चिड़ापन और भूलने की बीमारी हो जाती है. हमेशा दिमाग में कंफ्यूजन सहता है. खून में सोडियम की कमी के कारण घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगती है. सोडियम मांसपेशियों को सक्रिय करता है लेकिन इसकी कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द होने लगता है. सोडियम की कमी के कारण पेट की समस्या भी हो जाती है. इसके कारण जी मिचलाना, उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत हो जाती है. बार-बार भूख का एहसास होता रहता है. इसके अलावा बहुत कमजोरी महसूस होती है. गंभीर स्थिति में मरीज बेहोश होने लगता है.

आखिर नहाते वक्त ही क्यों आते हैं सबसे अच्छे आइडियाज़? विज्ञान के पास है सवाल का जवाब
सोडियम की कमी को कैसे पूरा करें
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम नमक की जरूरत होती है. इनमें 2 ग्राम सोडियम होना चाहिए. इससे ज्यादा या कम दोनों खतरनाक है. ज्यादा सेवन से हाई ब्लडप्रेशर की बीमारी होती है. कम खाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है. अगर उपरोक्त लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टरों की सलाह से ओस्मोलेलिटी ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट कराएं. कमी होने पर नमक का सेवन करें. बेहोशी की हालत में डॉक्टर ड्रिप लगाकर सोडियम कंपाउंड मरीज को चढ़ाते हैं जिससे नमक की कमी पूरी हो जाती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info