Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नक्स वोमिका क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान
तस्वीर में दिखने वाला ये फल अत्यंत लाभकारी माना जाता है। कई शोधों से ये बात सामने आई है कि नक्स वोमिका (Nux Vomica) एक नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों जैसे कब्ज (Constipation), पीठ दर्द (Back pain), मेंस्ट्रुअल प्रॉब्लम (Menstrual problem), एलर्जी (Elergy) एवं पुरुष इनफर्टिलिटी (Male infertility) के भी इलाज में कारगर माना गया है। इस्ट इंडिया, चायना, थाईलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में होने वाले नक्स वोमिका पेड़ (Nux Vomica tree) और नक्स वोमिका के फायदे से जुड़ी पूरी जानकारी आपसे शेयर करेंगे, जिससे आप खुद एवं आसपास के लोगों को स्वस्थ्य रहने में मदद कर सकते हैं।
क्या है नक्स वोमिका? (What is Nux Vomica?)
नक्स वोमिका पेड़ (Nux Vomica tree)
औषधीय गुण होने के कारण नक्स वोमिका को नैचुरल रेमेडी के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। इसके कच्चे फल को पॉइजनस नट (Poison nut) कहा जाता है, क्योंकि कच्चा होने के कारण ये काफी टॉक्सिक नेचर का होता है। इसलिए बिना हेल्थ एक्सपर्ट के सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। नक्स वोमिका के सप्लिमेंट (Nux Vomica Supplement) का भी सेवन किया जा सकता है। यह पाउडर एवं पिल्स दोनों रूप में आसानी से मिलने वाले सप्लिमेंट्स में शामिल है। नक्स वोमिका (Nux Vomica) के सेवन से नर्वस सिस्टम पर पॉजिटिव इम्पैक्ट पड़ता है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का इलाज सफल माना जाता है। आर्टिक में आगे जानेंगे क्यों नक्स वोमिका अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
नक्स वोमिका के फायदे क्या हैं? (Benefits of Nux Vomica)
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार नक्स वोमिका में एंटी- इंफ्लामेटरी (Anti-inflammatory) गुण मौजूद होते हैं, जो अस्थमा (Asthma), बवासीर (Piles) एवं गठिया (Arthritis) जैसी तकलीफों को दूर करने में सहायक माना गया है। नक्स वोमिका में एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स (Free radicals) को भी दूर करने में सहायक है।
कौन-कौन सी बीमारियों को दूर करने का राज छिपा है नक्स वोमिका में? (What does Nux Vomica treat?)
नक्स वोमिका पेड़ (Nux Vomica tree)
नक्स वोमिका में मौजूद एंटी- इंफ्लामेटरी एवं एंटीऑक्सिडेंट गुण निम्नलिखित बीमारियों को दूर करने के सेवन किया जा सकता है। इन बीमारियों में शामिल है:
डायबिटीज (Diabetes)- नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) में साल 2012 में किये गए पब्लिश्ड रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार डायबिटीज पेशेंट के लिए नक्स वोमिका लाभकारी माना गया है। नक्स वोमिका के एक्स्ट्रैक्ट के सेवन से शरीर में बढ़े हुए शुगर लेवल को बैलेंस रखा जा सकता है।
इन्फ्लूएंजा (Influenza)- एक रिसर्च के अनुसार इन्फ्लुएंजा, फ्लू या अन्य वायरस के खतरे को कम करने में नक्स वोमिका लाभकारी माना जाता है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार नक्स वोमिका के तने का एक्स्ट्रैक्ट इन तकलीफों को दूर करने में मददगार होता है।
मेल इनफर्टिलिटी की समस्या (Male infertility)- नक्स वोमिका के सेवन से पुरुषों में होने वाली इनफर्टिलिटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है, लेकिन इससे जुड़े रिसर्च अभी जारी हैं। इसलिए बांझपन की समस्या से निजात मिल पाना संभव है या नहीं, यह कहना कठिन है। इसलिए अगर आप इनफर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें। इससे घबराने या तनाव में रहने से बेहतर है इससे जुड़े एक्सपर्ट से बात करना, जो इसका आसान उपाय आपको बताएंगे।
कब्ज (Constipation)- कब्ज की समस्या किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कई उपाय किये जाते हैं। नक्स वोमिका के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत पाया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन कब, कितना और कैसे किया जाए इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट से लें। क्योंकि यह आपके हेल्थ कंडिशन को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट निर्णय लेते हैं।
इन ऊपर बताये शारीरिक परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ इसके अन्य फायदे निम्नलिखित है। जैसे:
एलर्जी की परेशानी
सर्दी-जुकाम होने पर
सूजन की समस्या
उल्टी होना
इंसोम्निया (नींद ना आने की परेशानी) (Insomnia)
तनाव में रहना
पीरियड्स से जुड़ी परेशानी
माइग्रेन की समस्या
सिरदर्द होना
हैंगओवर (Hangovers)
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (Irritable bowel syndrome (IBS))
यूरिन इंफेक्शन की समस्या (UTI)
इन शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए नक्स वोमिका (Nux Vomica) का सेवन किया जा सकता है, लेकिन बिना हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट किये इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए, क्योंकि बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर इसके डोज को प्रिस्क्राइब करते हैं। नक्स वोमिका के फायदे के साथ-साथ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इस आर्टिकल में आगे समझेंगे इससे जुड़े साइड इफेक्ट्स के बारे में।
किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए? (Side effects of Nux Vomica)
अगर बिना किसी हेल्थ एक्सपर्ट के इसका सेवन किया गया, तो इसके कई शारीरिक नुकसान हो सकते हैं, जो गंभीर भी हो सकते हैं। जैसे:
अगर किसी व्यक्ति को लिवर डिजीज है, तो उन्हें नक्स वोमिका का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे लिवर डैमेज (Liver damage) का खतरा हो सकता है। अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा या लंबे वक्त तक किया गया, तो इससे गंभीर समस्या हो सकती है। जैसे:
बेचैनी महसूस होना
एंग्जायटी की समस्या
चक्कर आना
लिवर फेलियर
सांस लेने में परेशानी महसूस होना
दौड़े पड़ना
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार नक्स वोमिका का न्यूरोलॉजिकल साइड इफेक्ट्स बेहद गंभीर होता है। इसलिए जबतक डॉक्टर प्रिस्क्राइब ना करें, तबतक इसके पिल्स, पाउडर जैसे सप्लिमेंट और रॉ नक्स वोमिका का सेवन नहीं करना चाहिए।
नक्स वोमिका का डोज कितना होना चाहिए? (Dose for Nux Vomica)
औषधीय दवाओं में शामिल नक्स वोमिका पेशेंट की उम्र, हेल्थ एवं और शारीरिक स्थितियों को देखते हुए डॉक्टर इसके सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि अभी भी नक्स वोमिका से जुड़े रिसर्च जारी हैं, जिससे इसका और ज्यादा लाभ मिल सके। यह हमेशा ध्यान रखें कि नैचुरल प्रॉडक्ट्स सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। अगर आप नक्स वोमिका (Nux Vomica) के सेवन से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
| --------------------------- | --------------------------- |