healthplanet.net

Posted on

गर्मी के दिनों में धूप में निकलना किसी सजा से कम नहीं लगता. तपती धूप और प्रदूषण (Pollution) की मार झेल रहे लोग चेहरे को छुपाने के लिए हर तरह का उपाय अपना रहे हैं. कोई टोपी लगाकर धूप में निकल रहा है तो कोई छोते का सहारा ले रहा है. लड़कियां धूप से बचने के लिए स्‍कार्फ, सनग्‍लास आदि से खुद को अधिक से अधिक ढंक कर चलने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद चेहरे पर रैश, एलर्जी, सनबर्न (Sunburn), ड्राइनेस, सूजन की समस्‍या पीछा नहीं छोड़ रही है. इन सबके अलावा वातावरण में बढ़ती ह्यूमिडिटी स्किन का नेचुरल ग्लो छीन लेती है और चेहरे पर रेडनेस नजर आने लगता है. ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में बाहर निकलने से पहले कुछ टिप्‍स को फॉलो करें तो इन समस्‍याओं से काफी हद तक‍ बच सकते हैं.

समर स्किन केयर टिप्‍स

एलोवेरा जेल
गर्मी के मौसम में एलोवेरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप गर्मियों में अपनी स्किनकेयर में एलोवेरा को शामिल करें तो त्वचा की नैचुरल तरीके से देखभाल कर सकते हैं. अगर आप बाहर जाएं तो चेहरेप र पहले एलोवेरा जेल लगा लें. इसके अलावा घर आकर आप फेस पर एलोवेरा फेस पैक लगा सकते हैं. इससे आप कई स्किन एलर्जी की समस्‍या से बच सकते हैं.

दही
दही की मदद से आप अपनी खो चुकी नमी को दोबारा से पा सकते हैं. यह टैनिंग हटाने में भी बहुत कारगर है. आप जब भी बाहर से आएं तो चेहरे को साफ कर ताजा व ठण्डा दही चेहरे और हाथ पर लगाएं. 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें.

टमाटर का रस
टमाटर का रस भी चेहरे की स्किन के लिए काफी फायदेमंद है. अगर धूप में जाने से चेहरे या शरीर पर टैनिंग आ गई है तो आप टमाटर का पैक लगा सकते हैं.

नारियल का तेल
नारियल का तेल गर्मी और धूप के असर को काफी हद तक कम करने का काम कर सकता है. इसका नेचर ठंडा होता है जिस वजह से ये स्किन पर कूलिंग इफेक्ट करता है. चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए आप साबुन की बजाय अगर नारियल तेल का प्रयोग करें तो आपके चेहरे पर ग्‍लो आएगा और चेहरा खिला खिला दिखेगा.

गुलाब और खीरे का पानी
खीरा का रस और गुलाब जल को अगर मिलाकर इस्‍तेमाल किया जाए तो इससे सन टैन को दूर किया जा सकता है. आप इसे रूई की मदद से स्किन पर लगा सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info