Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चना और दूध साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
Benefits Of Chana With Milk: चना और दूध साथ में खाने से शरीर मजबूत बनता है और सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके 5 फायदे और कब खाएं।
1. हड्डियां और मांसपेशियां बनाए मजबूत
कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह आपकी हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक है। यह हड्डियों में फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी लाभकारी है।
2. ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल
कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए यह हाई या लो बीपी के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।
3. दिल को रखे स्वस्थ
नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड या अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। जिससे यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के जोखिम को कम कर दिल को सेहतमंद रखता है।
4. वजन प्रबंधन में मददगार है
यह कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने और कम करने वाले, दोनों ही तरह के लोगों के लिए बहुत लाभकारी है। इसके लिए आपको बस अपनी जरूरत के अनुसार किसी फिटनेस एक्सपर्ट से इसकी सही मात्रा जान लेनी चाहिए। यह भूख को कंट्रोल करने, लंबे समय तक पेट भरा रखने और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग को रोकने में मदद करते हैं।
5. त्वचा और बालों को रखे हेल्दी
प्रोटीन और आयरन से भरपूर दूध और चना आपके बालों को मजबूत बनाते हैं और त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी हैं। यह आपको साफ-दमकती त्वचा पाने के साथ ही, मजबूत-घने और शाइनी बाल पाने में मदद करते हैं।
दूध और चना खाने के अन्य फायदे- Doodh Aur Chana Ke Fayde
आपको एनर्जी प्रदान करता है और थकान दूर करता है।
ब्लड शुगर को रेगुलेट रखने में मदद करते हैं।
शरीर में खून की कमी को दूर करने और इससे बचाव में मददगार हैं।
दिमाग को स्वस्थ रखते हैं और याददाश्त बढ़ाने में मददगार हैं। यह चिंता, तनाव जैसी मानसिक स्थितियों के प्रबंधन में भी मददगार हैं।
इम्यूनिटी मजबूत बनता है। जिससे मौसमी एलर्जी और वायरल संक्रमणों से बचाव में मदद मिलती है।
यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने और कैंसर से बचाव में भी मदद करते हैं।
दूध और चना कब खाएं- Doodh Aur Chana Kab Khaye
आप सुबह ब्रेकफास्ट में भुने हुए चने और दूध का साथ में सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दिन की दो बड़ी मील या भोजन के बीच में जैसे ब्रेकफास्ट से लंच या लंच से डिनर के बीच में दूध और चना का सेवन कर सकते हैं। अगर आप गुड़ के साथ इनका सेवन करते हैं तो इससे जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |