healthplanet.net

Posted on

दिमाग तेज करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

fruits to boost brain power : कई बार काम के स्ट्रेस को लेकर आपको अनिद्रा और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं।
आपके शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी आराम की जरूरत होती है। लेकिन आजकल की व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग समय पर आराम नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा उन्हें देर रात तक भी काम करना पड़ता है। इन चीजों का प्रभाव आपकी सेहत और मस्तिष्क पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको अनिद्रा और तनाव की समस्या हो सकती है। लेकिन फलों के सेवन से आप अपनी मस्तिष्क क्षमता को बेहतर बना सकते हैं। दरअसल कुछ फलों के सेवन से आपको ब्रेन पावर बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह आपकी अनिद्रा और याददाश्त को बेहतर बना सकता है। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इन फलों को आप सुबह का नाश्ते में या शाम को फ्रूट सलाद के रूप में खा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फल का सेवन कर सकते हैं।
ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए इन फलों का सेवन करें
1. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी का स्वाद आपके ब्रेन को रिफ्रेश कर सकता है। साथ ही यह आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मस्तिष्क क्षमता के विकास में भी मददगार साबित हो सकता है। ब्लूबेरी में एंथोसायनिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो आपके मानसिक स्वास्थ और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत को भी दूर कर सकता है। दरअसल कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी परेशानियों के कारण भी नींद नहीं आती है, तो ऐसे में आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं।


2. अनार
अनार में कई तरह के पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और याददाश्त भी मजबूत होती है। इसके अलावा इसमें पोलीफेनल्स नाम के मॉलिक्यूल होते हैं, जो ब्लड में रूकावट पैदा करने वाले तत्वों को दूर कर तंत्रिका कोशिकाओं के बचाव में मदद करते हैं। अगर आप पढ़ाई करने वाले बच्चों को अनार खिलाते हैं, तो इससे उनकी स्मृति शक्ति का विकास होता है। साथ ही इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

3. कीवी
कीवी का स्वाद आपके मूड को रिफ्रेश कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको अच्छी नींद आने में मदद कर सकते हैं। कीवी में सेरोटोनिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा और तनाव को कम कर सकता है। कीवी के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।


4. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो आपके मानसिक संतुलन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉएड्स मौजूद होते हैं, जो ब्रेन सेल्स के विकास में सहायता करते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसे आप बच्चों को भी स्मूदी के रूप में खिला सकते हैं।


5. संतरा
संतरा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी काफी उपयोगी होता है। इसे आप अपने आहार में अच्छी नींद और दिमाग को तेज बनाने के लिए भी शामिल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info