Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन 4 जानलेवा बीमारियों की जड़ है तंबाकू -
कैंसर का खतरा
सिगरेट में निकोटीन होने के कारण, इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की संभावना बढ़ जाती है। निकोटीन हानिकारक रसायन है, इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां हो सकती हैं। धूम्रपान की वजह से रक्त, ब्लैडर, सर्विक्स, फेफड़ों, लिवर, गुर्दे, ग्रसनी, पैनक्रियाज़, मुंह, गले, लेरिंक्स, किडनी, कोलन, रेक्टम, पेट का कैंसर भी हो सकता है। फेफड़ों में होने वाले 10 प्रकार के कैंसर में से 9 प्रकार के कैंसर धूम्रपान की वजह से ही होते हैं। धुएंरहित तम्बाकू जैसे तम्बाकू चबाने से ग्रसनी, मुंह और गले का कैंसर हो सकता है।
दिल की बीमारियों का खतरा
धूम्रपान दिल की बीमारियों का भी मुख्य कारण है और सीवीडी के कारण होने वाली हर चार मौतों में से एक मौत इसी की वजह से होती है। धूम्रपान से खून में ट्राइग्लीसराईड बढ़ते हैं, इससे गुड कोलेस्ट्रॉल यानि एचडीएल कम हो जाता है। जिससे खून जमने की संभावना बढ़ जाती है, इस तरह दिल और दिमाग को खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, खून की वाहिकाओं में फैट, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम आदि के रूप में प्लैक जमने लगता है। जिससे खून की वाहिकाएं मोटी और संकरी हो जाती हैं। जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम
सिगरेट पीने से हाइपरटेंशन, एरिथमिया और एथेरोस्क्लेरोसिस की संभावना बढ़ती है। समय के साथ ये समस्याएं गंभीर रोगों का रूप ले लेती हैं जैसे कोरोनरी आर्टरी रोग, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, पेरिफरल आर्टरी रोग। इन रोगों से बचने के लिए अच्छा होगा कि आप धूम्रपान न करें। अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो अपने डॉक्टर की मदद लें। धूम्रपान छोड़ने से आपके दिल और पूरे शरीर की सेहत में सुधार होगा। धूम्रपान नहीं करने वाले लोग, जो घर या कार्यस्थल पर सैकण्ड-हैण्ड स्मोक में सांस लेते हैं उनमें दिल की बीमारियों की संभावना 25-30 फीसदी तथा स्ट्रोक की संभावना 20-30 फीसदी बढ़ जाती है।
सांस की बीमारियों का खतरा
सीओपीडी फेफड़ों का रोग है, जिसमें फेफड़ों में हवा का प्रवाह कम होने के कारण सांस की समस्याएं हो जाती हैं। सीओपीडी में एम्फाइसेमा और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस शामिल हैं। सीओपीडी में फेफड़ों के वायु कोषों की दीवारों को नुकसान पहुंचता है, जिससे एयर ट्यूब्स स्थायी रूप से संकरी हो जाती हैं। इन ट्यूब्स के भीतर म्युकस जमने से इनकी मोटाई बढ़ जाती है। सीओपीडी आमतौर पर धूम्रपान की वजह से होता है। सीओपीडी के कारण होने वाली 10 में से 8 मौतें धूम्रपान की वजह से ही होती हैं। बचपन एवं किशोरावस्था में धूम्रपान की वजह से व्यस्क होने पर सीओपीडी संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |